भारतीय WWE सुपरस्टार रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) उर्फ वीर (Veer) ने हाल ही में विजयदशमी के शुभ अवसर पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, रिंक राजपूत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं और इसके साथ ही उन्होंने फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश भी दिया है। इससे पहले रिंकू ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दी थी। View this post on Instagram A post shared by rsr 🇮🇳 (@rinku_rajput)भारतीय WWE सुपरस्टार रिंकू राजपूत ने कहा-" प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। आप सभी भारतवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। दशहरा न्याय, नैतिकता और विजय का पर्व है। हम इन त्योहारों को सिर्फ परंपरा मान कर मनाते हैं। पर नहीं, हमें इन त्योहारों से मिले संदेशों और तर्क को भी जीवन में उतारना है। रावण और प्रभु राम दोनों ही शिवजी के उपासक थे। रावण की साधना, स्वयं का स्वार्थ और समाज को दुख देता था और प्रभु राम जी की साधना परोपकार, न्याय, भक्ति, मर्यादा और समाज के कल्याण के लिए था। तभी तो जय श्री राम के नारे के साथ रावण के पुतले का दहन होता है। आओ हम सब मिलकर अपने अंदर के बुराईयों को और हमारे समाज में चल रही बुराईयों का रावण के पुतले की तरह दहन करे। हमारे और आपके जीवन में सुख और दुख आता-जाता रहेगा पर हमें हमारा जीवन हर्ष, उत्साह और हिम्मत से जीना है। हमे इस जीवन को सार्थक बनाना है। हर हर महादेव।"भारतीय सुपरस्टार रिंकू राजपूत का WWE करियर View this post on Instagram A post shared by rsr 🇮🇳 (@rinku_rajput)रिंक राजपूत वर्तमान समय में वीर के रूप में WWE के रेड ब्रांड (Raw) का हिस्सा हैं। बता दें, वीर ने Raw में मई 2021 में एक और भारतीय सुपरस्टार शैंकी के साथ डेब्यू किया था और इन दोनों सुपरस्टार्स को जिंदर महल के फैक्शन का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, WWE ड्राफ्ट में जिंदर महल और शैंकी को वीर से अलग कर दिया गया था।ऐसा लग रहा है कि Crown Jewel के बाद वीर को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल सकता है। संभव यह भी है कि वीर के पार्टनर सौरव गुर्जर की वापसी कराके वीर के साथ उनका रीयूनियन कराया जा सकता है। बता दें, NXT में वीर, सौरव गुर्जर के साथ इंडस शेर नाम के टैग टीम के रूप में कम्पीट कर चुके हैं।