भारतीय WWE Superstar ने जब बीच सड़क पर पुलिस वाले को दिया था चोकस्लैम, देखें हैरान करने वाला वीडियो

Ujjaval
WWE सुपरस्टार शैंकी ने पुलिस पर किया था जबरदस्त हमला (फोटो क्रेडिट: CWE अकेडमी)
WWE सुपरस्टार शैंकी ने पुलिस पर किया था जबरदस्त हमला (फोटो क्रेडिट: CWE अकेडमी)

Shanky: WWE सुपरस्टार शैंकी (Shanky) को हर एक भारतीय फैन काफी अच्छे से जानता होगा। उन्होंने 2021 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और वो जिंदर महल के साथ नजर आने लगे थे। वो अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल की वजह से फेमस हैं। शैंकी WWE में आने से पहले काफी ज्यादा वायरल हुए थे।

Ad

शैंकी WWE में आने से पहले द ग्रेट खली से ट्रेनिंग ले चुके हैं और वो भारत में काफी पहले ही वायरल हो गए थे। दरअसल, 2017 में एक वीडियो सामने आई थी जहां शैंकी ने पुलिस पर हमला किया था। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया कि शैंकी अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए आए और फिर उन्हें पैसे दिए।

बाद में वो उसी जगह पर पुश-अप लगाने लगे और वहां पुलिस भी मौजूद थी। असल में यह एक्टर्स थे और असली में वो पुलिस नहीं थे। उन्होंने शैंकी को पुश-अप लगाने से रोका और फिर उनसे बहस करने लगे। शैंकी ने उन्हें अपना नाम बताया और बाद में पुलिस ने उनपर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया।

youtube-cover
Ad

यह चीज़ उन्हें पसंद नहीं आई और उन्होंने एक हवलदार को चोकस्लैम लगाते हुए उठाकर पीछे खड़े लोगों पर पटक दिया। वो ऐसा करते ही बाइक लेकर चले गए। इस वीडियो के जरिए सभी शैंकी से पूरी तरह परिचित हुए थे। बाद में उन्होंने अपनी रेसलिंग स्किल्स में सुधार किया और WWE के ट्रायआउट्स को क्लियर किया। अभी वो WWE का हिस्सा बन गए हैं।

WWE में शैंकी को अभी हर एक फैन से बढ़िया रिएक्शन मिल रहा है

Ad

शैंकी ने जिंदर महल और वीर महान के साथ रहते हुए अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत की थी। काफी महीनों तक साथ रहने के बाद वीर अलग हो गए। SmackDown में शैंकी और जिंदर साथ नजर आने लगे। पिछले कुछ समय से महल और शैंकी के बीच अनबन देखने को मिल रही है।

महल काफी सीरियस सुपरस्टार हैं वहीं शैंकी को डांस करना पसंद है। इसी वजह से शैंकी जब भी नाचते हैं तो महल को गुस्सा आ जाता है। हालांकि, अपने डांस मूव्स के कारण भारतीय सुपरस्टार को WWE फैंस पसंद करते हैं। आगे जाकर इसी तरह से अगर फैंस से उन्हें प्रतिक्रिया मिलती है तो वो जरूर ही बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications