Indus Sher: WWE में इस समय भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान (Veer Mahaan) और सांगा उर्फ सौरव गुर्जर (Sanga aka Saurav Gurjar) का जलवा देखने को मिल रहा है। इंडस शेर (Indus Sher) ग्रुप को भारतीय मूल के पूर्व चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) का भी साथ मिल रहा है। तीनों इस समय रॉ (Raw) रोस्टर का हिस्सा हैं और लगातार यह तबाही मचा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostRaw में इन तीनों भारतीय स्टार्स को साथ में ही ड्राफ्ट किया गया था। अभी तक जिंदर महल एक्शन में नहीं दिखे हैं, लेकिन महान और सांगा लगातार रिंग में बवाल मचा रहे हैं। वीर महान और सांगा ने दो बार लोकल स्टार्स को बुरी तरह धूल चटाई है। इसके अलावा Raw के हालिया एपिसोड में इन दोनों सुपरस्टार्स ने शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर के ऊपर बुरी तरह हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। आपको बता दें कि वीर महान और सांगा की ताकत के आगे कोई नहीं टिक पाया है और ऐसा लग भी नहीं रहा कि उनके आगे कोई खड़ा पाएगा। उन्होंने भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो WWE Raw पर राज करने आए हैं। Indus Sher की ताकत को देखते हुए फैंस सोचते होंगे आखिर वीर महान की हाइट और वजन कितना है और वो कैसे सभी के ऊपर भारी पड़ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों के बारे में बताने वाले हैं। #) भारतीय WWE Superstars Veer Mahaan और Sanga की हाइट और वजन कितना है? View this post on Instagram Instagram Postवीर महान की हाइट 6 फुट 4 इंच हैं और उनका वजन करीब 125 किलो है। महान पहले बेसबॉल खेला करते थे और इसी वजह से उनमें ताकत की कोई कमी नहीं है। उनका मिलियन डॉलर आर्म मूव काफी खतरनाक है। दूसरी तरफ सांगा की हाइट 6 फुट 8 इंच है और वो लगभग 137 किलो के हैं। आप इन दोनों भारतीय स्टार्स की हाइट और वजन देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितने ताकतवार हैं। उन्हें रिंग में उठाकर पटकना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। वैसे भी महान और सांगा ने अपनी काबिलियत से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इसी वजह से इन्हें WWE Raw में तगड़ा पुश मिल रहा है और मॉन्स्टर के रूप में दिखाया जा रहा है। View this post on Instagram Instagram Postआने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह से यह खुद को और भी ज्यादा बेहतर बनाते हैं और कब उन्हें चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का मौका मिलता है। महान और सांगा की जोड़ी की नज़र WWE में टैग टीम चैंपियनशिप पर होगी और इसी साल वो इसके ऊपर कब्जा करना चाहेंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।