WWE सुपरस्टार्स वीर महान (Veer Mahaan) और सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने हाल ही में अपने भारतीय फैंस को सोशल मीडिया के जरिए 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही इन दोनों सुपरस्टार्स ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है। View this post on Instagram Instagram Postसौरव गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए वीडियो में कहा-" नमस्ते दोस्तों, मैं हूं आपका अपना सौरव गुर्जर। आज गणतंत्र दिवस है और आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी रिपब्लिक डे। अगर आज हिंदुस्तान में होता तो शायद कहीं झंडा-वंदन कर रहा होता या फिर राष्ट्रगीत चल रहे होते, राष्ट्रगान चल रहे होते, वहां सुन रहे होते और बहुत अच्छा माहौल होता। अभी हिंदुस्तान में नहीं हूं, यूएस में हूं। तो यहां झंडा-वंदन कर नहीं सकते लेकिन यहां से बैठकर आप सभी लोगों को विशेज दे सकता हूं। आप सभी को मेरी ओर से और WWE परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी रिपब्लिक डे। नमस्ते, जय हिंद।" View this post on Instagram Instagram Postवहीं, रिंकू राजपूत उर्फ वीर महान ने कहा-" प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। आज हमारा भारत बड़े धूम-धाम से 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमारे देश की यही तो खूबसूरती है जहां पर विभिन्न जात और धर्म के लोग रहते हैं। पर हमारा संविधान हमें एक सूत्र में बांधकर रखता है। एकता और समानता का अधिकार देता है। जिन वीरों के त्याग, बलिदान, बुद्धिमता ने आजादी के बाद भारत को नई पहचान दिलाई, उन महानायकों का देश सदैव ॠणी रहेगा। और, आज भी हमारे वीर जवान अपने जान की परवाह किये बिना सीमा पर शत्रुओं का सामना कर रहे हैं और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए मर-मिटने को तैयार हैं। उन्हें मैं दिल से सैल्यूट करता हूं।"WWE में वीर महान और सौरव गुर्जर का करियरWWE NXT में वीर महान और सौरव गुर्जर इंडस शेर नाम के टैग टीम के रूप में काम किया करते थे। हालांकि, वर्तमान समय में इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग किया जा चुका है। बता दें, वीर महान वर्तमान समय में Raw का हिस्सा हैं और जल्द ही उनका नए कैरेक्टर में डेब्यू देखने को मिल सकता है।वहीं, सौरव गुर्जर की लंबे समय बाद हाल ही में NXT में वापसी हुई है और वर्तमान समय में वो ग्रेसन वॉलर के बॉडीगार्ड बन चुके हैं। यही नहीं, अब उन्हें NXT में सांगा के नाम से जाना जाएगा।