क्या ये बड़ा स्टार WWE में अपना डैब्यु करने वाला है?

WWE ने बैटलग्राउंड के लिए अपने सभी बड़े मैच की घोषणा कर दी है, और अब लोगों को इसी बात का वेट है की WWE हमें चौंकाने के लिए और क्या बड़े निर्णय लेती है। लेकिन बैटलग्राउंड से पहले एक और बड़ा इवैंट होने वाला है, और वो है WWE ड्राफ्ट। ऐसा कहा जा रहा है की इस बड़े दिन NXT के बड़े स्टार फिन बैलर डैब्यु कर सकते हैं। उनकी मेन रॉस्टर में दिखने की काफी चर्चा हो रही है। पूर्व NXT चैम्पियन के WWE में आने की खबरें नई नहीं हैं, पहले भी कहा जा रहा था की फिन यहाँ आ सकते हैं। एक बार तो इंटरव्यू के अंत में फिन ने ये भी बोल दिया था की वो सबको मंडे को मिलेंगे। इस बात से सबने आंदजा लगाया की फिन रॉ में आ सकते हैं। लेकिन इस बार इस बात की संभावना काफी ज़्यादा लग रही है की फिन मेन रॉस्टर में आ सकते हैं, क्योंकि यहाँ ब्रैंड स्पिलट होने वाला है। इस बारे में इसलिए भी बात हो रही है की फिन NXT टेपिंग्स में मौजूद नहीं थे। इस वजह से लग रहा है की फिन ने अपना नाम NXT से धीरे-धीरे अलग कर लिया है। अब देखते हैं की फिन मेन रॉस्टर में आते भी हैं या नहीं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications