स्मैकडाउन लाइव के एक मैच में घायल हुए सुपरस्टार सुनील सिंह अपनी चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। साथ ही उनकी सर्जरी भी सफल रही है। इसके साथ ही सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। 24 सेकेंड के इस वीडियो में सुनील सिंह खुद के पैरों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर के प्रशंसकों ने सुनील सिंह के समर्थन में अपने-अपने संदेश भेजे हैं।
दरअसल सिंह ब्रदर्स के नाम से मशहूर समीर और सुनील सिंह पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के सबसे करीबी हैं। जिंदर महल की एंट्री के समय से लेकर हाई प्रोफाइल मैचों के दौरान हमेशा सिंह ब्रदर्स उनके साथ रहे हैं। फिलहाल सुनील के चोटिल होने के कारण सिर्फ एक भाई ही महल का साथ दे रहे हैं। सुनील सिंह को सर्जरी के चार हफ्ते बाद देखकर खुशी हो रही है कि सुनील सिंह फिर से चल सकते है, साथ ही लग रहा है कि वो फिर से रिंग में अपनी जगह बनाएंगे। ऐसा लगता है कि #KeepMovingForward एक ऐसा मंत्र है जिससे एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए खुद को प्रेरित कर सकें। स्मैकडाउन में इस समय जिंदर महल के साथ समीर सिंह ही नजर आते हैं। और अब सुनील सिंह ने इस वीडियो को शेयर कर ये संकेत दे दिए है कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे। फैंस भी चाहते है कि समीर और सुनील एक साथ ही नजर आए। सुनील सिंह अभी काफी छोटे है और ज्यादा अनुभव उन्हें नहीं है। अभी काफी लंबा वक्त उन्होंने यहां गुजारना है और आगे बढ़ना है। ऐसे में उनका सही होना बहुत जरूरी है क्योंकि वो सही नहीं होते है तो फिर समीर सिंह को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।4 weeks post op and my leg is alive... #KeepMovingForward pic.twitter.com/UQi3ffLQ0g
— Singh Brothers (@SinghBrosWWE) February 21, 2018