WWE इतिहास में सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने वाले फेमस Superstar ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Aliyah: WWE सुपरस्टार आलिया (Aliyah) इंजरी की वजह से इस वक्त ब्रेक पर हैं। पिछले साल उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सबसे जल्दी मैच जीतने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर इतिहास रचा था। अब इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी।

Ad

NXT में आलिया ने अच्छा काम किया था। बहुत जल्दी उनकी मेन रोस्टर में भी एंट्री हो गई थी। साल 2021 में उन्हें WWE SmackDown में ड्राफ्ट किया गया था। ब्लू ब्रांड में उन्होंने अच्छा काम किया था। कुछ महीने ब्लू ब्रांड में बिताने के बाद उनका मुकाबला दिग्गज नटालिया के साथ हुआ था। नटालिया को उन्होंने 3.17 सेकेंड में हरा दिया था।

इसके साथ ही कंपनी में सबसे जल्दी जीत का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया था। आलिया का ये पहला सिंगल मैच था। आपको बता दें सिंगल मैच में सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड इससे पहले द रॉक के नाम था। WWE Survivor Series 1998 में द रॉक ने बिग बॉस मैन के खिलाफ 4 सेकेंड में जीत हासिल की थी।

WWE सुपरस्टार आलिया को लेकर अहम खबर सामने आई

आलिया ने अपनी इस खास जीत पर अब प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हैप्पी आलिया 3:17 डे लिखा। साथ ही उन्होंने बहुत जल्द वापसी के संकेत भी दिए।

Ad

आलिया ने अभी तक कंपनी में अच्छा काम किया। इंजरी की वजह से जरूर उन्हें दिक्कत हुई। WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इसका आयोजन होगा। यहां होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच में आलिया की वापसी हो सकती हैं। वो वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं। ऐसा हुआ तो फैंस को भी अच्छा लगेगा। पिछले आठ महीनों से ट्रिपल एच अच्छा काम कर रहे हैं। सभी सुपरस्टार्स के लिए उन्होंने खास प्लान बनाया है। आलिया के लिए भी उन्होंने जरूर कुछ ना कुछ प्लान बनाया होगा। वापसी के बाद आलिया को अब तगड़ा पुश भी मिल सकता हैं। ट्रिपल एच के अंडर में उन्होंने NXT में भी अच्छा काम किया था। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कंपनी में कब होगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications