WWE में कुछ हफ्तों पहले गंभीर रूप से चोटिल हुए सुपरस्टार को लेकर अपडेट, WrestleMania 42 कर सकते हैं मिस

Ujjaval
ज़ोई स्टार्क, ट्रिश स्ट्रेटस को धराशाई करने के बाद (Photo: WWE.com)
ज़ोई स्टार्क, ट्रिश स्ट्रेटस को धराशाई करने के बाद (Photo: WWE.com)

Zoey Stark Injury Update: WWE में सुपरस्टार्स चोटिल होते रहते हैं और फिर एक्शन से दूर हो जाते हैं। कई बार रेसलर्स कुछ महीनों में वापस आ जाते हैं और कुछ सालों तक एक्शन से दूर रहते हैं। कुछ हफ्तों पहले ज़ोई स्टार्क (Zoey Stark) को चोट लगी थी और फैंस के मन में उन्हें लेकर सवाल था। अब ज़ोई की वापसी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ गई है।

Ad

Fightful के शॉन रॉस सैप ने अपनी रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ज़ोई स्टार्क की अभी वापसी संभव नहीं लग रही है। बताया गया है कि वो WrestleMania 42 से पहले वापस नहीं आ पाएंगी। शॉन ने रिपोर्ट में कहा,

"WWE सोर्स ने FightfulSelect से बात करते हुए बताया कि वो 2026 में होने वाले WrestleMania से पहले ज़ोई स्टार्क की वापसी की उम्मीद नहीं लगा रहे हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"

आप नीचे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE में ज़ोई स्टार्क को कब चोट लगी थी?

WWE Raw के 19 मई 2025 के एपिसोड में ज़ोई स्टार्क एक्शन में नजर आई थीं। उन्होंने एक ट्रिपल थ्रेट मैच में हिस्सा लिया था, जहां उनके सामने रिया रिप्ली और कायरी सेन मौजूद थीं। विजेता को विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह मिलती। मिसाइल ड्रॉपकिक मूव लगाने के चक्कर में ज़ोई चोटिल हो गईं। वो मैच जारी नहीं रख पाईं और उन्हें बैकस्टेज ले जाया गया। रिया रिप्ली ने कायरी सेन पर अपना फिनिशर लगाया और पिन करके जीत दर्ज कर ली।

ज़ोई स्टार्क की जिस तरह से मूव पर लैंडिंग हुई थी, उनका पैर पूरी तरह से मुड गया था। इसी वजह से उनकी चोट गंभीर लग रही है। स्टार्क ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो जल्द से जल्द वापस आने की कोशिश करेंगी। ज़ोई को संभावित तौर पर सर्जरी करानी पड़ेगी। स्टार्क का अभी तो वापस आना मुश्किल है। अगर रिपोर्ट सही रही, तो वो आने वाले कई महीने और साल का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania 42 भी मिस कर सकती हैं। अगर स्टार्क इसके पहले वापसी करती हैं, तो यह बहुत बड़ी चीज होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications