WWE Summerslam में हो सकता है रुसेव और शेन मैकमैहन का मैच

Cageside Seats की रिपोर्ट को आधार माना जाए तो स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मैकमैहन का सामना रुसेव से समरस्लैम में हो सकता है। बुल्गेरियन रैसलर रुसेव (जो अभी कंधे की चोट से उबर रहे हैं ) टाइटनट्रोन के द्वारा स्मैकडाउन लाइव में काफी बार नज़र आए हैं और खबरें हैं कि उन्होंने मनी इन द बैंक में टाइटल शॉट की भी मांग की है। सुपरस्टार शेक अप के बाद से, रुसेव ने यह बात साफ़ की है कि वे स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन से खुश नहीं हैं। लेकिन कमिश्नर शेन मैकमैहन से तो उनका गुस्सा अलग ही लेवल पर है। 'बुल्गेरियन ब्रूट' रुसेव ने कई बार शेन मैकमैहन से उन्हें मनी ऑफ़ द बैंक में टाइटल शॉट देने की मांग की है, लेकिन उनकी डिमांड को हर बार ख़ारिज किया गया है। उन्होंने टाइटल शॉट के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना के देख लिए हैं। वे टाइटनट्रोन में अपनी सिचुएशन को लेकर काफी बार शिकायत करते हुए नज़र आए हैं और बुल्गेरिया वापस जाने की भी धमकी दी है। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो रुसेव, शेन मैकमैहन को शारीरिक क्षति पहुंचा सकते हैं। जिससे कि समरस्लैम में दोनों के बीच में मुकाबला हो सकता है। अगर ये सारी अफवाहें सही निकलती हैं, तो WWE के लिए समरस्लैम 2017 में एक मैच तो तय हो जाएगा। लेकिन अभी ये बातें सिर्फ अफवाहें हैं , जिसे हम पूरी तरीके से सच नहीं मान सकते। WWE, रुसेव का करियर फिर से संवारने में जुटा हुआ है और WWE यूनिवर्स में उनकी वापसी को मनोरंजक और मज़ेदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अगर WWE शेन मैकमैहन और रुसेव के बीच समरस्लैम में मैच कराने में सफल होता है, तो यह रुसेव की वापसी के लिए अच्छा मौका हो सकता है और फैंस को रिंग में काफी एंटरटेनमेंट देखने मिल सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications