Money in the Bank में सैथ रॉलिंस करेंगे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड

Ankit

मनी इन द बैंक की उलटी गिनती शुरु हो गई है। इसके लिए WWE ने एक और बड़े मैच का एलान कर दिया है। अब सैथ रॉलिंस अपने खिताब को पीपीवी में डिफेंड करने वाले हैं। रैसलमेनिया में जीत के बाद लगातार सैथ रॉलिंस अपने खिताब को डिफेंड कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 34 में फिन बैलर और द मिज को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर खिताब को जीता और WWE में अपना ग्रैंड स्लैम पूरा किया। उसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में डिफेंड किया फिर बैकलैश पीपीवी में एक बार फिर से द मिज पर जीत दर्ज की। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने कई बार रॉ के सुपरस्टार्स को टाइटल के लिए ओपन चैलेंज किया और हर बार सैथ रॉलिंस ने जीत का स्वाद चखा। इस हफ्ते रॉ में सैथ रॉलिंस और जिंदर महल का मैच हो रहा था। जिंदर महल पर सैथ रॉलिंस ने काफी अटैक किया, जिदंर की हालत खराब थी। इस बीच सैथ रॉलिंस ने चेयर से जिंदर पर अटैक कर दिया। मैच तो डिसक्वालीफाई हुआ लेकिन सैथ रॉलिंस कमेंट्री टेबल पर चढ़कर खुद को बेस्ट साबित कर रहे थे। इस दौरान इलायन पीछे से आए उन्होंने जबरदस्त तरीके से गिटार दे मारा। सैथ रॉलिंस को उसके बाद ऑफिशियल्स की मदद से बैकस्टेज ले जाया गया। आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस और जिंदर महल के मैच से पहले सैथ ने एंट्री की थी, उस वक्त इलायस अपना प्रोमो कर रहे थे तभी सैथ रॉलिंस ने उन्हें वहां से जाने को बोला। इसी बात का बदला इलायस ने सैथ रॉलिंस को गिटार मारकर लिया। अब WWE ने ऐलान किया है कि सैथ रॉलिंस अपने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को इलायस के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Ad

अब देखना होगा कि 17 जून (भारत में 18 जून) को होने वाली मनी इन द बैंक में इस टाइटल मैच का क्या नतीजा निकलता है। हालांकि कयास यहीं लगाया जा रहा है कि सैथ रॉलिंस की जीत होनी है लेकिन WWE में अंतिम पलों में भी रिजल्ट्स को बदला जाता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications