WWE ने जापानी रैसलर इयो शिराई को साइन किया

जापान की सबसे बड़ी रैसलर्स में से एक इयो शिराई के प्रो रैसलिंग में साइन होने की खबरें कई समय से आ रही थी। शनिवार सुबह WWE ने सोशल मीडिया और WWE.com के ज़रिये से शिराई को साइन की जाने की पुष्टि की। शिराई ने 2007 में प्रोफेशनल रैसलिंग में अपना डेब्यू किया जब उन्होंने जापान और मैक्सिको में रैसलिंग की। उन्हें ज़्यादा प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने स्टारडम में कंपनी के साथ 2011 में अपना डेब्यू किया। आर्टिस्ट ऑफ़ स्टारडम (6 विमेंस टैग), गॉडेस ऑफ़ स्टारडम (टैग टीम), वंडर ऑफ़ स्टारडम (सेकेंडरी) और वर्ल्ड ऑफ़ स्टारडम चैंपियनशिप जीतकर शिराई स्टारडम की सबसे पहली ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनीं। शिराई अब तक स्टारडम में 11 टाइटल समेत 4 बेल्ट अपने नाम कर चुकी हैं। इसमें वर्ल्ड ऑफ़ स्टारडम चैंपियनशिप के 2 टाइटल भी शामिल हैं। चूंकि WWE अभी शिराई के देश जापान में है इसीलिए WWE ने ये घोषणा की। WWE ने ये घोषणा जापान के रियोगोकु सूमो हॉल में की। टोक्यो स्पोर्ट्स पिछले तीन साल से शिराई को जापान की सबसे बड़ी महिला रैसलर के नाम से नवाज़ रहा है। WWE.com पर अपनी डाली गयी अनाउंसमेंट में शिराई के तेज़ी और मज़बूती से भरे टेक्निकल इन-रिंग स्टाइल की तारीफ की है। मूनसौल्ट डबल फुट स्टोम्प जैसे फिनिशिंग मूव्स की वजह से उनका निकनेम 'द जीनियस ऑफ़ द स्काई' है। WWE ने लिखा कि "क्या WWE यूनिवर्स को रिंग में शिराई की काबिलियत देखने के लिए लम्बा इंतज़ार करना होगा?" उनके टैलेंट को देखते हुए ऐसा लगता है कि शिराई का डेब्यू ज़्यादा दूर नहीं है। आपको याद होगा कि असुका को WWE में 8 सितम्बर 2015 को साइन किया गया था और दो हफ़्तों बाद ही 23 सितम्बर को असुका ने NXT में अपना डेब्यू भी कर लिया था। ये यकीनन WWE के लिए एक बड़ी साइनिंग है और विमेन डिवीज़न इसके बाद और भी मज़बूत हुआ है। क्या आप शिराई को जल्द ही WWE रिंग में देखना चाहते हैं? अ लेखक: जेरेमी बेनेट, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications