SmackDown का बड़ा दिग्गज जल्द बनेगा विलन ?

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के अनुसार स्मैकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर ये है कि शेन मैकमैहन या डेनियल ब्रायन में से कोई एक जल्द ही हील टर्न लेगा। पिछले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में जाकर शेन मैकमैहन ने रॉ के सुपरस्टार्स को बुरी तरह पीटा था। उन्होंने सर्वाइवर सीरीज के तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने कर्ट एंगल को भी धमकी दी। इसके बाद स्मैकडाउन में भी बहुत दिक्कत सामने देखने को मिली। डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन को इस बात को लेकर झड़प देखने को मिली। इस अटैक के बारे में डेनियल ब्रायन को कुछ पता नहीं था। शेन और डेनियल के बीच इस बात को लेकर काफी कहासुनी हो गई। डेनियल ने इसकी पूरी जिम्मेदारी शेन को लेने को बोल दिया था। शेन का मुकाबला हैल इन ए सैल से केविन ओवंस के साथ चल रहा हैं। सैमी जेन ने भी शेन को मारकर हील टर्न लिया था। अब इसके बाद इस बात का पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन शेन मैकमैहन के करियर के लिए हील टर्न अब बहुत जरूरी हो चुका हैं। पिछले हफ्ते जिस अंदाज में शेन ने रॉ में जाकर अटैक किया उससे साफ लगता है कि वो हील टर्न ले सकते हैं। ब्रायन ने जिस तरह स्मैकडाउन में व्यव्हार किया उससे ये लगता है कि वो भी इस तरफ जा सकते हैं। सितंबर 2018 में डेनियल ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो जाएगा। तो इस बात की गारंटी नहीं है कि ये डील फिर इससे आगे बढ़ पाएगी। सर्वाइवर सीरीज 19 नवंबर को होगी। पिछले हफ्ते से इसका बिल्डअप शुरू हो चुका हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये बात सामने आ रही है कि 5 ऑन 5 एलिमिनेशन मैच में कर्ट एंगल और शेन मैकमैहन भी हिस्सा ले सकते हैं।इस हफ्ते होने वाली रॉ और स्मैकडाउन में कई बातेें सामने आ जाएंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications