बतिस्ता काफी समय तक WWE के एनिमल रहे हैं, लेकिन हॉलिवुड में मौका मिलने के बाद से ही उन्होंने अपने लिए नया मुकाम हासिल किया। हालांकि कंपनी के अंदर वापसी करने के बाद उन्होंने बीच में ही WWE को छोड़ दिया था, उसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या वो अभी भी कॉन्ट्रक्ट में हैं? PWInsider के माइक जॉनसन ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।
बतिस्ता प्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं और 4 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ने सबको उनका फैंस बना दिया। वो WWE में कुछ समय के लिए 2014 में आए थे, जिसके बाद उन्होंने उस साल हुए रॉयल रंबल को भी अपने नाम किया था और रैसलमेनिया 30 को हैडलाइन भी किया, जोकि बाद में ट्रिपल थ्रेट बन गया था।
इसके बाद क्रिएटिव टीम के साथ मतभेद के कारण बतिस्ता ने कंपनी को छोड दिया। इसके बाद उन्हें रैसलमेनिया 32 के लिए कुछ ऑफर हआ, जिसे उन्होंने नकार दिया।
बतिस्ता ने पहले भी कहा है कि वो एक बार कंपनी में ट्रिपल एच के साथ स्टोरी के लिए वापस आना चाहेंगे। WWE को वो आईडिया अच्छा नहीं लगा और उन्होंने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। वो आखिरी बार था, जब WWE और बतिस्ता के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात हुई।
PW Insider के माइक जॉनसन से हाल ही में यह सवाल पूछा गया कि क्या बतिस्ता अभी भी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है, क्योंकि उन्होंने बीच में ही WWE को छोड़ दिया था। जॉनसन के मुताबिक WWE ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को उनकी वापसी तक फ्रीज किया हुआ है। अभी के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है।
बतिस्ता ने इसके अलावा अपनी मूवी गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी के समय समरस्लैम में आने का मन बनाया था, लेकिन हंटर और स्टेफनी के कारण उस प्रोग्राम को WWE के साथ नहीं जोड़ा गया।
बतिस्ता शायद अभी के लिए WWE में वापसी न करे, लेकिन बिग स्क्रीन पर फैंस को उनको देख सकते हैं। वैसे भी अबतक का उनका सफर काफी शानदार रहा है।
Published 16 Sep 2017, 14:13 IST