26 अक्टूबर 2021 को WWE NXT के खास एपिसोड में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला था। NXT के इस Halloween Havoc एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने डेब्यू किया। रिंग में आकर सिकोआ ने 31 साल के वॉलर पर जबरदस्त हमला कर उन्हें धराशाई कर दिया था। फैंस ने उसो नाम के चैंट्स इस दौरान लगाए और सभी खुश नजर आ रहे थे। WWE ने इस शो में ये बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। WWE मेन रोस्टर में जल्द ही सुपरस्टार सोलो सिकोआ की होगी एंट्रीWWE के साथ अगस्त 2021 में सिकोआ जुड़े थे। इसके बाद परफॉर्मेंस सेंटर में कड़ी ट्रेनिंग सिकोआ ने की। इससे पहले इंडिपेंडेंट सर्किट में लगातार सिकोआ काम कर रहे थे। क्या सिकोआ का रोमन रेंस के साथ कोई संबंध हैं? कई फैंस के दिमाग में इस समय ये सवाल गूंज रहा है। इस बारे में पूरी जानकारी हम आपको बताएंगे। WWE में अनोई फैमिली का बहुत बड़ा रोल रहा है और आज भी इस फैमिली के कई सदस्य कंपनी में काम कर रहे हैं। सिकोआ भी अनोई फैमिली से आते हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी के बेटे सिकोआ हैं। जिमी उसो और जे उसो के छोटे भाई सिकोआ हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस के कजिन भाई सिकोआ है।SmackDown में अभी तक रोमन रेंस, द उसोज और पॉल हेमन ने राज किया हैं। ब्लू ब्रांड में द ब्लडलाइन ने अभी तक जबरदस्त काम किया है। फ्यूचर में सिकोआ भी द ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सकते हैं। सिकोआ के डेब्यू के बाद द उसोज ने ब्लड का इमोजी पोस्ट किया था। द उसोज ने संकेत दे दिए कि जल्द ही ब्लडलाइन का हिस्सा सिकोआ होंगे।NXT में सिकोआ को तगड़ा पुश दिया जाएगा ये बात तय है। इसके बाद मेन रोस्टर में भी सिकोआ की एंट्री जल्द हो जाएगी। फैंस मेन रोस्टर में अब सिकोआ की एंट्री का इंतजार करेंगे। वैसे सिकोआ के लिए NXT में WWE का क्या प्लान रहेगा ये देखने वाली बात होगी। शायद जल्द ही वो NXT चैंपियनशिप पिक्चर में नजर आ सकते हैं। WWE NXT@WWENXT.@WWESoloSikoa has ARRIVED!#WWENXT11:33 AM · Oct 28, 202127029.@WWESoloSikoa has ARRIVED!#WWENXT https://t.co/odSFYe8D1Q