रैसलमेनिया के मेन कार्ड में तीसरा मैच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ। इस मैच में बेली अपनी टाइटल साशा बैंक्स, शार्लेट और नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड कर रही थी। लेकिन चारों को चित कर बेली ने टाइटल एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। ये एक एलिमिनेशन मैच था। सभी की निगाहें भारी भरकम नाया जैक्स पर थी। लेकिन नाया जैक्स को तीनों सुपरस्टार ने मिलकर एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद एलिमिनेट होने की बारी थी साशा बैंक्स की। साशा बैंक्स को शार्लेट ने बकल पर मारकर एलिमिनेट कर दिया। अंत में रिंग में बेली और शार्लेट के बीच इस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। शार्लेट शुरू से ही काफी गुस्से में नजर आ रही थी। उनका गुस्सा बेली पर दिखा। लेकिन बेली ने बड़े ही अच्छे से अंत में शार्लेट को हरा दिया। और अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। After hitting a #MachoMan Elbow Drop, @itsBayleyWWE ELIMINATES @MsCharlotteWWE to retain the #RAW #WomensTitle! #WrestleMania pic.twitter.com/Min3O7ayHc — WWE (@WWE) April 3, 2017 You know what comes after the #Figure4 as @MsCharlotteWWE TRIES to lock in the #Figure8! #WrestleMania #WomensTitle pic.twitter.com/dXVScN57q3 — WWE Universe (@WWEUniverse) April 3, 2017 वैसे मैच से पहले सभी की नजरें नाया जैक्स पर थी। क्योंकि इससे पहले उन्होंने अपना दावा काफी पेश किया था। यहीं नहीं रॉ में उन्होंने तीनों को हमेशा मात दी थी। लेकिन यहां पर वो ऐसा नहीं कर पाई। हालांकि थोड़ा बहुत उन्होंने रिंग में अपना दम दिखाया। तीनों को नाया ने रिंग के बाहर फेंक दिया । इसके बाद तीनों ने मिलकर नाया जैक्स को एलिमिनेट कर दिया। साशा भी इसके बाद रिंग में ज्यादा नहीं टिक पाई। THERE GOES @NiaJaxWWE! She's been eliminated after @MsCharlotteWWE @SashaBanksWWE & @itsBayleyWWE go to work! #WrestleMania #WomensTitle pic.twitter.com/CUTxNAfEgx — WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 3, 2017 Double knees PLANT @MsCharlotteWWE as @SashaBanksWWE looks to eliminate #TheQueen... #WrestleMania #WomensTitle pic.twitter.com/IEpMRpCXPJ — WWE Universe (@WWEUniverse) April 3, 2017