क्या एजे स्टाइल्स Raw का हिस्सा होंगे ?

अगले हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। काफी सारे सुपरस्टार इधर से उधर चले जाएंगे। केजसाइट शीट्स के अनुसार, इस समय रोस्टर शेकअप के लिए WWE में एजे स्टाइल्स लिस्ट में सबसे ऊपर है। WWE में डैब्यू के बाद से लेकर आज तक एजे ने कभी पीछ मुड़कर नहीं देखा। उनका प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही चला गया है। रैसलमेनिया 33 में शेन मैकमैहन को हराने के बाद WWE ने उनके लिए फ्यूचर काफी बड़ा प्लान तैयार किया है।

अंदेशा ये लगाया जा रहा था कि रैसलमेनिया 33 के बाद WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स बनेंगे। लेकिन अब रैंडी ऑर्टन चैंपियन है। ब्रे वायट और रैंडी ऑर्टन के बीच फ्यूड अब आगे नहीं रहेगी। यहीं मौका है कि एजे स्टाइल्स अपना टाइटल फिर वापस ला सकते है।लेकिन अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि अगले हफ्ते होने वाले ड्राफ्ट में एजे स्टाइल्स रॉ में जा सकते है।

अगर एजे स्टाइल्स रॉ में जाते है तो फिर स्मैकडाउन रोस्टर पूरी तरह बदल जाएगा। क्योंकि एजे इस समय इस ब्रांड के सबसे बड़े सुपरस्टार है। हो सकता है कि अगर रॉ में एजे जाते है तो स्मैकडाउन में भी कोई बड़ा सुपरस्टार जरूर आएगा। कुछ भी हो अगले हफ्ते रोस्टर जरूर बदल जाएगा। ये भी काफी मजेदार और देखने वाली बात होगी कि अगर स्मैकडाउन छोड़कर एजे रॉ में चले जाएं।

शेन मैकमैहन इस समय अगले हफ्ते के रोस्टर को तैयार करने में व्यस्त है। लेकिन हो सकता है कि एजे इस हफ्ते अंतिम बार स्मैकडाउन में नजर आएंगे। फैंस की नजरें भी अब अगले हफ्ते होने वाले रॉ और स्मैकडाउन में होगी। रोमन रेंस भी स्मैकडाउन में नजर आ सकते है। वैसे ये अफवाहें काफी पहले से आ रही है कि एजे स्टाइल्स का रॉ में जाना निश्चित है। लेकिन अन्य किसी सुपरस्टार के बारे में कुछ नहीं पता। एजे के लिए WWE ने खासतौर पर नया प्लान जरूर बनाया है। हो सकता है कि उन्हें अब एक बड़ा पुश यहां पर मिले।