WWE ने सुपरस्टार जैक स्वैगर को रिलीज किया

WWE सुपरस्टार जैक स्वैगर से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जैक स्वैगर ने WWE से अपील की थी कि वो उऩ्हें अब छोड़ दें। इसके बाद WWE ने उनकी मांग मानते हुए उन्हें WWE से रिलीज कर दिया है। WWE ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी। हालांकि WWE ने इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ 13 मार्च की तारीख इसमें बताई है। जैक स्वैगर ने अपना पूरा रैसलिंग करियर WWE में गुजारा है। उन्होंने 2006 में रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद WWE के मेन रोस्टर में 2008 में वो नजर आए। ECW में उन्होंने पहली बार कदम रखा था। WWE में जैक स्वैगर के सितारे साल 2010 में ऊपर ऊठे। क्योंकि इस साल उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लेकिन ये उनके करियर का एकमात्र टाइटल था। साल 2013 में जैक स्वैगर ड्रग्स की चपेट में आए थे। इसके बाद वो कभी कभी टीवी में नजर आए। वो सिर्फ कुछ कुछ लड़ाई में शामिल रहे। WWE ने अब इस सुपरस्टार को फाइनली रिलीज कर दिया है। वैसे अब देखने वाली बात ये होगी की जैक स्वैगर अब अपना करियर कहां खत्म करेंगे। पिछले हफ्ते वो WAW में नजर आए थे, लेकिन वहां से अभी WWE ने उन्हें रिलीज नहीं किया है। हालांकि उन्होंने वहां शो में हिस्सा नहीं लिया था। WWE में जैक स्वैगर डच मैंटल के काफी करीब थे। लेकिन अब डच क्रिएटिव और कंसल्टिंग टीम के हिस्सा है। फैंस को उम्मीद है कि वो ही अब जैक स्वैगर को अंतिम बार कहीं ना कहीं उतार कर करियर को खत्म करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications