Bloodline के खतरनाक मेंबर का WWE में Roman Reigns के पूर्व विरोधी से होगा मैच? दिग्गज का बड़ा बयान

WWE में कभी भी रेसलर्स का मुकाबला अच्छा होता है (Photos: WWE.com)
जेकब फाटू vs रोमन रेंस (Photos: WWE.com)

Bloodline Member Possible Big Match: WWE में असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) के पूर्व विरोधी लोगन पॉल (Logan Paul) ने कुछ समय पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। वह बाद में Raw Netflix किकऑफ इवेंट के दौरान वापस आ गए थे। अब एक पॉडकास्ट के दौरान एक दिग्गज ने बयान दिया है कि क्या जेकब फाटू से पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन का आमना सामना हो सकता है।

Ad

लोगन पॉल ने इस साल जेकब फाटू को लेकर बेहद अच्छी बातें कही थीं। उसी दौरान उन्होंने उनके साथ एक मुकाबले की उम्मीद भी जाहिर की थी। अब इस बात को ध्यान में रखते हुए K100 पॉडकास्ट के दौरान कोनन और डिस्को इन्फर्नो से सवाल किया गया कि क्या इन दोनों के बीच एक मुकाबला WrestleMania 41 में देखने को मिल सकता है। इन्फर्नो ने इस बात पर अपने विचार रखते हुए माना कि एक मुकाबला तो संभव है लेकिन वह साल के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान होगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा

"मैं यह नहीं कहूंगा कि वह WWE में सबसे बढ़िया चीज हैं। वह काफी बढ़िया रहे हैं। अगर लोगन पॉल जेकब फाटू को लेकर आगे इशारे कर रहे हैं तो यह संभव है कि वह किसी समय पर आमने सामने आ जाएं।"
Ad

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में मुकाबला लड़ते हुए दिखाई दिए थे जेकब फाटू

जेकब फाटू को आखिरी SmackDown एपिसोड में एक सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा बनते हुए देखा गया था। इसके दौरान उनके साथी बल्डलाइन मेंबर्स सोलो सिकोआ और टामा टोंगा भी थे। यह सभी एलए नाइट, अपोलो क्रूज़ और एंड्राडे से मैच लड़ रहे थे। इसके दौरान शिंस्के नाकामुरा भी नजर आए थे। मैच में जेकब ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने विरोधियों की हालत खराब कर दी थी।

उन्होंने एंड्राडे और नाइट पर सबसे ज्यादा प्रहार किया और उनकी हालत बिगाड़ दी थी। इस परफॉर्मेंस के चलते ही सोलो सिकोआ और उनके साथियों को जीत मिली थी। इस मैच से पहले जेकब फाटू और सोलो सिकोआ एक प्रोमो सैगमेंट में साथ थे और जिसके चलते शो की जबरदस्त शुरूआत हुई थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications