WWE SummerSlam में Roman Reigns की विवादास्पद जीत के बाद उनके छोटे भाई और मौजूदा चैंपियन ने अनोखा ट्वीट कर दिए बड़े संकेत

Pankaj
WWE SummerSlam के मेन इवेंट में मचा था बवाल
WWE SummerSlam के मेन इवेंट में मचा था बवाल

Roman Reigns: जैकब फाटू (Jacob Fatu) ने हाल ही में द ब्लडलाइन (The Bloodline) और WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) से संबंधित एक गुप्त ट्वीट भेजने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

SummerSlam में रेंस ने जे उसो को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बरकरार रखी। शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पॉल हेमन ने दावा किया कि द ब्लडलाइन की कहानी तीसरी पारी के निचले भाग में प्रवेश कर रही है।

जैकब फाटू ने ट्विटर पर हेमन की बात को ध्यान में रखते हुए और फ्यूचर में किसी बिंदु पर कहानी में शामिल होने के संकेत दिए। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वह वर्तमान में मौजूदा एमएलडब्ल्यू नेशनल ओपनवेट चैंपियन हैं।

रेंस के फैक्शन में वर्तमान में सोलो सिकोआ सहित केवल तीन सदस्य हैं। इस साल की शुरुआत में, सैमी ज़ैन और द उसोज़ ने द हेड ऑफ़ द टेबल को धोखा देने के बाद ग्रुप छोड़ दिया था। अब तो ब्लडलाइन की कहानी कुछ अलग लेवल पर चली गई है। SummerSlam में जिमी उसो ने अपनी भाई जे उसो को ही धोखा दे दिया। एक मौके पर जे जीत हासिल करने वाले थे लेकिन जिमी ने आकर जे को रिंग के बाहर खींच दिया। इसके बाद उन्होंने जे को सुपरकिक मारकर रिंग के अंदर डाल दिया। इसका फायदा रेंस ने उठाया और स्पीयर मारकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच हुई थी अनबन

जैकब फाटू पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय रहे हैं। ब्लडलाइन की कहानी इसी तरह चलती रही तो फिर फाटू भी आगे जाकर यहां एंट्री कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। अभी तो रेंस और सिकोआ की कहानी भी आगे बढ़ेगी। SummerSlam में रेंस ने गलती से सिकोआ को स्पीयर मार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच अनबन देखने को मिली थी। ऐसा लग रहा है कि आगे जाकर रेंस के ऊपर सिकोआ टर्न ले सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो कहानी में आगे जाकर बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे। कई सवालों के जवाब फैंस को मिलेंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications