Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर 25 साल के बॉक्सर जेक पॉल (Jake Paul) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही ये भी बताया है कि उनका भाई लोगन पॉल (Logan Paul) उनके साथ क्या कर सकते हैं। लोगन पॉल और रोमन रेंस इस समय चर्चा में चल रहे हैं। कुछ दिन पहले लोगन पॉल ने रोमन रेंस को फ्यूचर में मैच के लिए चुनौती दी थी। इसके बाद रोमन रेंस ने भी जवाब देते हुए मामले को पॉल हेमन को संभालने के लिए कहा था।WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर प्रतिक्रिया सामने आईSmackDown के ओपनिंग सैगमेंट में इस हफ्ते बहुत कुछ देखने को मिला। लोगन पॉल ने एंट्री की और रोमन रेंस को लेकर बयान दिया। लोगन पॉल के प्रोमो सैगमेंट में इसके बाद पॉल हेमन और द ब्लडलाइन ने दखलअंदाजी की। इस सैगमेंट में पॉल हेमन ने पहले लोगन पॉल को लेकर बात की और इस दौरान वो बीच में उनके भाई जेक पॉल को भी ले आए थे। सैगमेंट के अंत में लोगन पॉल ने सैमी जेन के ऊपर अटैक किया और वहां से चले गए।लोगन पॉल के छोटे भाई जेक पॉल ने ट्विटर के जरिए पॉल हेमन को जवाब दिया। जेक पॉल ने कहा क उनके भाई लोगन पॉल आराम से रोमन रेंस को हरा देंगे।Jake Paul@jakepaulNo disrespect Heyman but Logan would KO your boy Roman Reigns easy …@WWERomanReigns 4966204No disrespect Heyman but Logan would KO your boy Roman Reigns easy …@WWERomanReigns https://t.co/R3BHlhF8igअब ये स्टोरीलाइन आगे भी जा सकती है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले कुछ समय में लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच मैच हो सकता है। ऐसे में लोगन पॉल के भाई जेक पॉल भी WWE रिंग में नजर आ सकते हैं। रोमन रेंस इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड में नजर नहीं आए। शायद अगले हफ्ते वो आकर लोगन पॉल को जवाब दे सकते हैं। WWE के आने वाले इवेंट में दोनों के बीच मुकाबला भी तय हो सकता है। ऐसा होगा तो फिर फैंस को एक ड्रीम मैच देखने को मिलेगा। अब इस स्टोरीलाइन में अगले हफ्ते क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।Prab Sandhu@prabhh19@jakepaul @WWERomanReigns Only if Logan can just come out and support his bro like this Can any of y’all imagine Logan saying “no disrespect KSI but Jake would KO you easy …” He’d Never (Can’t wait for the triggered replies hahahah)983@jakepaul @WWERomanReigns Only if Logan can just come out and support his bro like this 😂😂Can any of y’all imagine Logan saying “no disrespect KSI but Jake would KO you easy …” He’d Never (Can’t wait for the triggered replies hahahah)WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।