फैंस के लिए बुरी खबर, WWE ने बड़े सुपरस्टार को कंपनी से रिलीज किया

जेम्स एल्सवर्थ एक ऐसा नाम है जिसने पिछले एक साल में WWE में अचानक अपार सफलता हासिल की। विंस मैकमैहन ने जेम्स के लुक को काफी पसंद किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे खतरनाक सुपरस्टार के साथ उन्होंने मुकाबला कर हिम्मत दिखाई। इसके बाद उन्हें जबरदस्त पुश मिला। और टॉप की स्टोरीलाइन में काम किया। WWE में उन्हें इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट भी मिला। जब WWE रोस्टर में जेम्स एल्सवर्थ ने एकदम ऊंचाई को छुआ तो उनकी टी शर्ट बहुत बिकी। इसके बाद उन्होंने कार्मेला के साथ काम करना शुरू किया। कार्मेला का उन्होंने बहुत साथ दिया। यहीं नहीं कार्मेला को मनी इन द बैंक जीतने में जेम्स एल्सवर्थ ने ही मदद की। कार्मेला और एल्सवर्थ का रिश्ता WWE ने खूब पसंद किया। इनकी स्टोरीलाइन को भी फैंस ने बहुत पंसद किया। लेकिन किसी ना किसी चीज का अंत जरूर होता हैं। अंतिम बार एल्सवर्थ को हमने तब देखा था जब कार्मेला ने बीच रिंग में जबरदस्त किक मारी थी। इसी वजह से बैकी लिंच ने एल्सवर्थ को हराया। विमेंस डिवीजन की सभी महिलाओं ने एल्सवर्थ को बुरी तरह पीटा था। और रिंग में एल्सवर्थ अंतिम बार दिखे थे। एल्सवर्थ और बैकी लिंच के बीच इंटरजैंडर मैच हुआ था। 15 नवंबर 2017 को WWE ने जेम्स एल्सवर्थ को रिलीज कर दिया हैं। और ये काफी दुख भरा पल फैंस के लिए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनका करियर खत्म हो गया है। आगे भी उनके लिए दरवाजे खुले रहेंगे। जेम्स एल्सवर्थ खुद रैसलिंग को नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि वो इसे बहुत प्यार करते हैं। फैंस को एक अंडरडॉग के तौर पर जेम्स एल्सवर्थ को देखना हमेशा अच्छा लगता था। फैंस को एल्सवर्थ की सबसे अच्छी चीज जो लगती थी वो उनका हार ना मानना था। काफी मजाकिया एल्सवर्थ ने कई बार बड़ी चालाकी से बड़े मैच जीतकर WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था। ऐसा नहीं था कि पहले उन्हें कोई जानता था। शायद ही रैसलिंग में वो इतना बड़ा नाम थे। लेकिन अचानक से 2016 में उनका नाम ऊपर आ गया। WWE ने उन्हें टॉप की स्टोरीलाइन में पहुंचा दिया। और फैंस ने भी उन्हें खूब पसंद किया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications