WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी को गंभीर आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

जैफ हार्डी काफी महीनों से इंजरी के कारण रिंग से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब उनकी इंजरी थोड़ा बहुत सही हो गई है। फैंस उम्मीद जता रहे है कि रैसलमेनिया से पहले वो वापसी कर लेंगे। लेकिन इसकी उम्मीद अब कम दिखाई दे रही है। जैफ हार्डी के ऊपर एक आरोप लग गया है। जिस वजह से कंपनी में वापसी करने में उन्हें देर हो सकती हैं। 10 मार्च को रात के 10.20 बजे जैफ हार्डी को अरेस्ट किया गया। जैफ हार्डी पर गलत तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप लगा हैं। हालांकि उसी रात 11.24 बजे उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इस बात की पूरी जानकारी PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में दी। नॉर्थ कैरोलीना का ये मामला है जहां उन्हें अरेस्ट किया गया। जैफ हार्डी का ड्राइविंग लाइसेंस भी पुराना हो गया था। कंधे की इंजरी के कारण वो एक्शन से बाहर चल रहे हैं। 17 सितंबर 2017 को रॉ में सिक्स पैक चैलेंज मैच में उनके कंधे में चोट लग गई थी। अक्टूबर में उनकी सर्जरी हुई थी। और इसके बाद उन्हें छह महीने आराम करने के लिए कहा गया था। हार्डी की चोट लगभग अब सही हो गई हैं। और वो जल्द ही वापसी करने वाले हैं। मैट हार्डी और ब्रे वायट के बीच होने वाले मैच में शानदार वापसी कर सकते हैं। हालांकि कंपनी उनको वापस लाने के लिए जल्दबाजी नहीं कर रही है। कुछ ऐसा ही हादसा इस साल जनवरी में जे उसोज के साथ हुआ था। इसी केस में उन्हें भी अरेस्ट किया गया था। जे उसोज के अरेस्ट पर WWE ने बयान दिया था कि ये उनका पर्सनल मामला हैं। वो इसके लिए जिम्मेदार हैं। हम भी इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं। और ऑफिशियल तौर पर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Ad
उम्मीद ये की जा रही है कि मैट हार्डी के इस मामल में भी WWE कुछ इसी तरीके का स्टेटमेंट देगा। हालांकि अभी सभी को जैफ हार्डी के पूरे केस के बारे में पता नहीं हैं। पूरी जांच होने के बाद ही पता चलेगा की असल में हुआ क्या था।
Ad
Ad
WWE की वैलेनस पॉलिसी के अंदर जैफ हार्डी आते हैं। WWE ने अपने कड़े कानून बनाए हैं। वो अपने ऊपर कुछ नहीं लेना चाहता हैं। कुछ भी उसे गलत लगता है तो वो तुरंत इसके लिए एक्शन लेता हैं। अगर मैट हार्डी शराब के नशे में पाए जाते हैं तो उन्हें 2,500 डॉलर का जुर्माना देना पड़ेगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications