WWE हैल इन ए सैल के बाद नज़र नहीं आएंगे क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको मौजूदा समय में WWE के सबसे अच्छे हील्स में से एक हैं और उनका WWE का सफर शानदार रहा है। जैरिको की गिमिक और प्रोमो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। जैरिको युवा रैसलरों को अच्छा दिखाने के लिए अपना पूरा दम लगा देते हैं। उनकी सबसे अच्छी बाय ये है कि वो WWE से थोड़े समय ब्रेक लेकर फिर वापसी कर फैंस को ओर ज्यादा एंटरटेन करते हैं। जैरिको इस साल जनवरी से WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा हैं। 15 हजार डॉलर की जैकेट और 700 डॉलर के स्कार्फ वाले सैगमेंट को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। एजे स्टाइल्स और जैरिको ने रैसलमेनिया में एक शानदार मैच दिया। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई है कि क्रिस जैरिको हैल इन ए सैल पीपीवी में मेन इवेंट में नजर आ सकते हैं। जहां वो सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस के साथ लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। जैरिको और ओवंस भी दोस्त बने हुए हैं। अगर रिपोर्ट्स की माने जाए तो जैरिको हैल इन ए सैल में आखिरी बार नजर आएंगे। जैरिको कुछ समय के लिए WWE में नजर नहीं आएंगे। वो अपने बैंड के नए एल्बम के लिए जाएंगे। पहले जैरिको का साल के आखिर तक WWE के साथ रहना था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हैल इन ए सैल के बाद नजर नहीं आएंगे जैरिको का WWE में मौजूदा कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। वो कंपनी से सभी बड़े औऱ नए स्टार्स के साथ फाइट करते हुए नजर आए हैं। Y2J कब WWE में वापिस आएंगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि वो रॉयल रम्बल में आएं या फिर रैसलमेनिया 33 तक ही इंतजार करना पड़ेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications