पूर्व WWE सुपरस्टार एंजो अमोरे (Enzo Amore) का मुकाबला हॉल ऑफ फेमर जैरी लॉलर (Jerry Lawler) के साथ WrestleFest 25 में हुआ। दोनों के बीच कास्केट मैच हुआ और इसमें 71 साल के जैरी लॉलर ने जीत हासिल कर ली। ये काफी चौंकाने वाली बात फैंस के लिए सामने आई। सबसे बड़ी बात की जैरी लॉलर इस उम्र में भी रिंग में एक्शन में नजर आ रहे हैं। अमोरे जैसे सुपरस्टार को उन्होंने रिंग में धराशाई कर दिया।पूर्व WWE सुपरस्टार को मिली हारवैसे एंजो और लॉलर के बीच कास्केट मैच किसी के लिए भी ड्रीम मैच नहीं था लेकिन इसमें लॉलर ने सभी को प्रभावित कर दिया। अमोरे ने पहले शानदार प्रोमो दिया और इसके बाद उनके लिए चीजें बिल्कुल भी सही नहीं गई। लॉलर ने एंजो को एक पंच से धराशाई कर दिया।Como si mi vida no fuese lo suficientemente bizarra, me pongo a ver este combate.Enzo Amore vs. Jerry Lawler en un Casket Match en NEW.Todo lo que sea añadirle rareza a mi 2021, bienvenido sea. pic.twitter.com/oHzSLdCJDQ— Fede Fromhell (@FFromhell) August 15, 2021जैरी लॉलर ने इस उम्र में जो काम किया वो शायद कोई नहीं कर सकता है। अभी वो इंडिपेंडेंट सर्किट में रेसलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैंस के लिए इससे अच्छी बात कुछ नहीं हो सकती है। प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास में जैरी लॉलर का बहुत बड़ा नाम हैं। लॉलर के ऑफिशियल वेबसाइट से पता चला है कि वो अभी तक 168 टाइटल जीत चुके हैं। कोई और रेसलर उनके नजदीक भी कभी नहीं आ सकता है। साल 2007 में जैरी लॉलर को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।लॉलर अब WrestleMania में अंतिम मैच लड़ना चाहते हैं। वो अभी भी रिंग में आने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। एंजो अमोरे का WWE करियर कुछ खास नहीं रहा। थोड़ी सफलता उन्हें जरूर मिली लेकिन उन्होंने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली थी। बैकस्टेज उनका रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। कई रेसलर्स ने इस चीज को लेकर नाराजगी जताई और उनकी शिकायत की थी। इस बात से उन्हें रिलीज कर दिया गया था।खैर इस इवेंट में जैरी की जीत होगी ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। एंजो को ये बहुत बड़ा झटका इस बार लगा है। शायद उन्होंने खुद इस हार के बारे में नहीं सोचा होगा। आने वाले समय में और भी कई इवेंट्स में जैरी लॉलर नजर आ सकते हैं।This match is about to happen! I'll let you know the outcome....if I survive!!! https://t.co/bfvs2tuF7A— Jerry Lawler (@JerryLawler) August 15, 2021