WWE SmackDown में फिर दिखेंगे जैरी लॉलर

WWE के दिग्गज कमेंटेटर जैरी लॉलर की स्मैकडाउन की कमेंट्री टीम में वापसी हुई। ओहायो में स्मैकडाउन की टेपिंग के समय जैरी मौजूद थे। जैरी और उनकी गर्लफ्रेंड को 17 जून को घरेलू हिंसा के आरोप में हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद WWE ने उन्हें अनिश्चित समय के लिए सस्पेंड कर दिया था। बाद में जैरी के ऊपर लगे आरोप हटा लिए गए थे, दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया था। घरेलू हिंसा की घटना टेनेसी में हुई थी। बातचीत से शुरु हुआ विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया। लॉलर के मुताबिक मैकब्राइड ने उनके फेस पर स्क्रैच किया और उनको लात मारी। मैकब्राइड ने पुलिस को बताया कि जैरी ने उनके सिर पर वार किया। मैकब्राइड की स्टेटमेंट के मुताबिक, जैरी किचन में पिस्टल लेकर रख दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। लॉलर ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि मैकब्राइड पिस्टल लेकर आई थी। सौभाग्य से वो पिस्टल खाली थी। लॉलर के पुराने साथी जिम रॉस का मानना है कि दोनों के नशे की हालत में होने की वजह से ऐसा हुआ है। जैरी लॉलर कभी भी इस तरह के काम नहीं करते। पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन डेविड ओटुंगा, जैरी लॉलर की गैऱ मौजूदगी में कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे थे।