Jey Uso के 2025 Royal Rumble विनर बनने के बाद फैंस ने खोया आपा, WWE पर जमकर फूटा गुस्सा

WWE, Jey Uso, Roman Reigns, John Cena, CM Punk,
जे उसो के Royal Rumble विजेता बनने की उम्मीद किसी को नहीं थी (Photo: WWE Instagram & Sk Wrestling Twitter)

Jey Uso Royal Rumble Winner Reaction: WWE Royal Rumble 2025 का समापन हो चुका है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का अंत मेंस Royal Rumble मैच के जरिए हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना, सीएम पंक जैसे बड़े सुपरस्टार्स के 2025 Royal Rumble विजेता बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, इस मुकाबले का चौंकाने वाला अंत देखने को मिला। सीना अपने करियर में तीसरी बार Royal Rumble विजेता बनने के काफी करीब आ गए थे। हालांकि, जे उसो (Jey Uso) ने अंत में जॉन को एलिमिनेट करके अपने करियर में पहली बार Royal Rumble विनर बनते हुए सभी को हक्का-बक्का कर दिया। मेन इवेंट जे की जीत के बाद फैंस ने अपना आप खो दिया है और उनका WWE पर जमकर गुस्सा फूट रहा है। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE सुपरस्टार जे उसो के Royal Rumble विनर बनने पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार जे उसो के 2025 Royal Rumble विजेता बनने पर फैंस का जमकर फूटा गुस्सा:

Ad

(क्राउड को जे उसो को बुरी तरह बू करना चाहिए था।)

Ad

(यह सबसे बेकार निर्णय था और WWE इतिहास का सबसे घटिया Royal Rumble था। आप और सभी को खुद से शर्मिंदा होना चाहिए।)

Ad

(WWE ने गलती कर दी है। WrestleMania अटेंशन के बारे में होता है। अगर जॉन सीना Royal Rumble जीत जाते तो WrestleMania को काफी ज्यादा अटेंशन मिलता। खासकर मेन इवेंट। जे उसो, सीना की तरह क्राउड इकट्ठा नहीं कर पाएंगे।)

Ad

(आप इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं। काफी बेकार Royal Rumble था।)

Ad

(जे उसो, नाया जैक्स के मेल वर्जन हैं। वो ठीक तरह रेसल नहीं कर सकते लेकिन फिर भी ट्रिपल एच उन्हें बड़ा स्टार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह चीज कभी काम नहीं करेगी। जे उसो vs गुंथर, क्या बात है, मैं इंतजार नहीं कर सकता।)

Ad

(क्या यह जोक है? टोनी खान द्वारा आखिरी बार कुछ बुक किए जाने के बाद से ही यह सबसे घटिया बुकिंग है।)

Ad

(जे उसो को पहले ही उनका रन मिल गया था लेकिन उन्हें Royal Rumble विनर और WrestleMania मेन इवेंटर बनाना? रेसलिंग देखने वाला एक भी शख्स इसपर विश्वास नहीं करेगा। यह कितना फ्लॉप प्रीमियम लाइव इवेंट था।)

(अगर आप जॉन सीना को Royal Rumble विनर नहीं बनाना चाहते थे तो सीएम पंक को यह मैच जीतने देना चाहिए था।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications