WWE SmackDown से गायब होने के बाद Roman Reigns के 'धोखेबाज' भाई की सामने आई प्रतिक्रिया, ट्राइबल चीफ को भेजा मैसेज

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते जे उसो (Jey Uso) नज़र नहीं आए। अब उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) उन्हें तलाश रहे थे लेकिन वो पूरी तरह गायब थे। उन्होंने अपना फोन भी बंद किया हुआ था। जे ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रेंस की बात का जवाब दिया है।

Ad

दरअसल Royal Rumble से ये ड्रामा शुरू हुआ था। सैमी ज़ेन का टेस्ट रेंस ने लिया था। इस टेस्ट में वो फेल हो गए और उन्होंने रोमन के ऊपर ही अटैक कर दिया था। इसके बाद जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। उन्होंने पूरे संकेत दे दिए थे कि वो द ब्लडलाइन से अलग हो गए।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने जे को कॉल किया लेकिन फोन बंद था। रोमन रेंस ने इसके बाद जिमी उसो और सोलो सिकोआ को उनके बारे में पता करने के लिए कहा। अब जे उसो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखते हुए कहा,

मैं शहर में घूम रहा हूं, ये वो जगह है जहां मैं हूं।
Ad

जे उसो ने अपनी इस बात से संकेत दे दिए है कि वो शहर में ही मौजूद थे और उन्होंने जान-बूझकर फोन बंद किया हुआ था। अब इस स्टोरीलाइन में मजा फैंस को आ रहा है। अगले हफ्ते जिमी और जे उसो अपनी SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। देखना होगा इस मैच में जे उसो नज़र आएंगे या नहीं।

WWE SmackDown में Roman Reigns के ऊपर हुआ अटैक

SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते रोमन रेंस ने प्रोमो कट किया। इस बीच सैमी ज़ेन ने पीछे से आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया। सैमी ने जबरदस्त स्पीयर रेंस को दिया। सैमी भारी पड़ रहे थे लेकिन सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने उन्हें धराशाई कर दिया। इसके बाद रोमन रेंस ने सैमी को खतरनाक धमकी भी दी। Elimination Chamber 2023 में अब सैमी और रोमन के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications