Roman Reigns के धोखेबाज भाई की हुई 'घर वापसी', WWE के बड़े इवेंट में सरप्राइज एंट्री कर The Bloodline को दिलाई धमाकेदार जीत

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) इस समय चर्चा का विषय बने हैं। द ब्लडलाइन (The Bloodline) का वो बिल्कुल भी साथ देते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। WWE के हालिया इवेंट्स में कुछ खास मोमेंट फैंस को जरूर देखने को मिले।

Ad

WWE का इस बार इवेंट रॉकफोर्ड में हुआ। यहां द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर, शेमस, ब्रॉन स्ट्रोमैन से तय किया गया था। ये मैच जब शुरू होने वाला था तब जे उसो कहीं नज़र नहीं आए। ऐसा लगा कि जिमी और सोलो को ही मुकाबला लड़ना पड़ेगा। फैंस इंतजार कर रहे थे कि आगे क्या होगा। ऐसा लगा कि शायद द ब्लडलाइन का मैच नहीं होगा। कुछ देर बाद क्राउड के बीच से जे उसो रिंग में आए। उन्होंने अपने भाइयों का साथ दिया और जीत हासिल की।

Ad
Ad

Royal Rumble के बाद से द ब्लडलाइन से दूरी बनाकर जे उसो चल रहे हैं। इस शो में सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले लिया था। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। उन्होंने संकेत दिए कि वो अब इस ग्रुप का हिस्सा नहीं रहेंगे। Elimination Chamber में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच टाइटल मैच हुआ था। मैच के दौरान रेंस चेयर से सैमी के ऊपर हमला करने गए लेकिन जे बीच में आ गए थे। इसके बाद रोमन की बात उन्होंने नहीं सुनी। इस बीच सैमी का एक गलत स्पीयर भी जे को लग गया था।

WWE Smackdown में Roman Reigns करेंगे एंट्री

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जिमी उसो और सैमी ज़ेन के बीच सैगमेंट हुआ था। जिमी ने सैमी के ऊपर अटैक किया। फैंस के बीच जे उसो भी दिखे। इससे जिमी का ध्यान भटक गया था। सैमी ने मौके का फायदा उठाकर जिमी को हैलुवा किक मार दी। जे उसो ने अपने भाई की मदद नहीं की। खैर लाइव इवेंट्स में वो अपने भाइयों का साथ जरूर दे रहे हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस भी एंट्री करेंगे। अब देखना होगा कि वो अपने परिवार को बचाने के लिए क्या बड़ा फैसला लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications