WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन जे उसो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

खबरें सामने आई हैं कि स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन जे उसो को वीकेंड के दौरान टैक्सस पुलिस ने गिरफ्तार किया। जे उसो को नशे की हालत में गाड़ी चलाने की वजह से पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया और 500 डॉलर के जुर्माने के बाद उन्हें उसी वक्त रिहा भी कर दिया गया। Pro Wrestling Sheet ने खबर सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों से जे उसो की गिरफ्तारी को लेकर डिटेल्स निकलवाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियो के मुताबिक, जे उसो को रविवार रात 1 बजे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से रोका गया। जांच के बाद पता चला कि वो नशे की हालत में हैं। गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा लिए गए उनके फोटो (मग शॉट) आप नीचे देख सकते हैं। 4FWOnline को एक स्टेटमेंट जारी करते हुए WWE ने इस मामले में अपनी बात कही, "जोशुआ फाटू (जे उसो) को अपनी गलती की सजा मिली है। हम जांच अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट मांग रहे हैं और अपनी तरफ से मामले की जांच कर रहे हैं।" आपको बता दें कि इस तरह के मामलों को लेकर WWE बहुत ही ज्यादा गंभीर रहती है। अगर जे उसो दोषी पाए गए तो WWE उन पर गंभीर कार्रवाई कर सकती है। जे उसो को कंपनी से निकाला भी जा सकता है। द उसोज़ के लिए साल 2017 बेहद शानदार रहा है। उन्होंने खुद को दुनिया की सबसे बेहतरीन टैग टीमों में खुद को साबित किया है। न्यू डे के साथ चली इनकी दुश्मनी के दौरान साल में कई शानदार मैच देखने को मिले। स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन बने हुए द उसोज़ को करीब 100 दिनों का समय हो गया है और इनकी बादशाहत को फिलहाल रोक पाना मुश्किल नजर आ रहा है। द उसोज़ फिलहाल रॉयल रम्बल 2018 की तैयारी में जुट गए हैं। उनका सामना टैग टीम टाइटल के लिए चैड गेबल और शैल्टन बैंजामिन की जोड़ी के साथ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications