WWE Elimination Chamber में Roman Reigns के दुश्मन को बचाने वाले उनके 'धोखेबाज' भाई की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया आई सामने
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया आई सामने

Jey Uso: WWE Elimination Chamber में फैंस को बहुत मजा आया। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच टाइटल मैच हुआ। मैच के दौरान जे उसो (Jey Uso) भी नज़र आए। रेंस और उनका आमना-सामना हुआ। इस बार भी उन्होंने रेंस का साथ नहीं दिया। अब इस पर उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। इस मैच में जिमी उसो भी आए। उन्होंने सैमी ज़ेन पर अटैक किया। रोमन रेंस इसके बाद सैमी को चेयर से मारने गए लेकिन बीच में जे उसो आ गए। रोमन ने उन्हें सैमी को चेयर से मारने के लिए कहा। जे ने ये कदम नहीं उठाया। इस दौरान रेंस ने उन्हें कुछ थप्पड़ भी लगाए। इस बीच सैमी का एक गलत स्पीयर जे को पड़ गया था। इसके बाद रेंस ने आसानी से ये मैच जीत लिया।

जे उसो ने तीन शब्दों का मैसेज अब सोशल मीडिया पर लिखा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर "One Mo Again.." लिखा। जे उसो ने रोमन रेंस की आज्ञा का पालन इस बार भी नहीं किया।

Ad

अब ये स्टोरीलाइन और भी शानदार हो गई है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सैमी ज़ेन ने कहा कि वो रोमन रेंस और द ब्लडलाइन से बदला लेना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए केविन ओवेंस को साथ आने के लिए कहा। हालांकि केविन ने मना कर दिया और कहा कि उन्हें जे उसो से मदद लेनी चाहिए।

क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस का साथ देंगे जे उसो?

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड अब जबरदस्त होगा। जे उसो का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। वो द ब्लडलाइन ग्रुप में वापसी करेंगे या नहीं ये देखना होगा। कुछ भी ही लेकिन आने वाले हफ्ते बहुत ही शानदार होंगे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 39 में द उसोज़ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। अब देखगा होगा कि कंपनी ने क्या प्लान तैयार किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications