WWE: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जे उसो (Jey Uso) को लो-ब्लो लगाकर सबको चौंका दिया था। वहीं रोमन ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ मिलकर जिमी उसो (Jimmy Uso) की बहुत बुरी हालत कर दी थी। अब जे उसो ने इस बात पर अपनी राय दी है कि क्या द ब्लडलाइन (The Bloodline) दोबारा साथ आ सकता है।WWE ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल पूछा था कि क्या द ब्लडलाइन मेंबर्स दोबारा साथ आ सकते हैं, जिसके जवाब में जे उसो ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:"नहीं।"WrestleSR@wrestle_srThe Bloodline won't reunite, says Jey Uso!The Bloodline won't reunite, says Jey Uso! https://t.co/NC6QTGICvWआपको बता दें कि द ब्लडलाइन के टूटने की शुरुआत Royal Rumble 2023 में हुई थी, जहां सैमी ज़ेन ने Roman Reigns पर अटैक किया था। उसके बाद जिमी उसो और फिर जे उसो भी ट्राइबल चीफ से दूरी बना चुके हैं।WWE दिग्गज Dutch Mantell ने Jey Uso द्वारा Solo Sikoa पर हुए अटैक पर राय दीSmackDown में पिछले हफ्ते मेन इवेंट में जे उसो ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर अटैक करने के बाद ट्राइबल चीफ को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। रोमन को केवल एक स्टील चेयर का शॉट का प्रभाव झेलना पड़ा, लेकिन इस बीच सिकोआ ने रिंग में आकर गलती कर दी थी।जे उसो का गुस्सा उबाल मार रहा था, इसलिए उन्होंने सिकोआ को कई बार खतरनाक चेयर शॉट्स लगाए। Smack Talk पॉडकास्ट के एक लेटेस्ट एपिसोड पर कंपनी में पूर्व मैनेजर रह चुके डच मेंटल ने कहा कि उन्हें जे का अटैकिंग सैगमेंट बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा:"उन्होंने सिकोआ को बुरी तरह पीटा। मुझे वो सैगमेंट देखने में मजा आया और उसे खूब इंजॉय किया। आप चेयर शॉट्स की आवाज सुन सकते थे, उन्होंने सिकोआ का काफी बुरा हाल कर दिया था।"WWE@WWEJEY USO IS UNLEASHED!#SmackDown5983504JEY USO IS UNLEASHED!#SmackDown https://t.co/DwUtvlpys5जे उसो ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है, और उनका मैच SummerSlam में होने की उम्मीद जताई जा रही है। मगर ये भी गौर करने वाला विषय है कि ट्राइबल चीफ ने अभी तक इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया है। अगर इस मैच को ऑफिशियल किया गया तो रोमन, WrestleMania 39 के बाद पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए रिंग में उतरेंगे।