WWE छोड़ने के बाद मौजूदा Bloodline मेंबर्स के साथ मस्ती करते नज़र आए Jey Uso, देखें जबरदस्त वीडियो 

..
जे उसो (बाएं) और सोलो सिकोआ (दायें)
जे उसो (बाएं) और सोलो सिकोआ (दायें)

Jey Uso: WWE में भले ही जे उसो (Jey Uso) की अपने सगे भाइयों जिमी उसो (Jimmy Uso) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से नहीं बन रही हो लेकिन हाल ही में सभी भाई फैमिली समारोह के दौरान एक-दूसरे के साथ इंजॉय करते हुए दिखे हैं।

Ad

ब्लडलाइन में इस साल की शुरूआत से ही मतभेद अपने चरम स्तर तक पहुंच गए थे। WWE SummerSlam 2023 में जे उसो को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उनके सबसे भरोशेमंद पार्टनर जिमी उसो ने उनपर हमला किया और रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की । कुछ ही दिन पहले सभी से तंग आकर उन्होंने WWE छोड़ दिया था।

इन सब चीजों के बावजूद अनोआ'ई फैमिली के WWE स्टार्स द उसोज़ और सोलो सिकोआ हाल ही में फैमिली समारोह के दौरान एक साथ नज़र आए थे। सोशल मीडिया में शेयर किए गए वीडियो में जे और जिमी उसो परिवार की बुजुर्ग महिला के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों के छोटे भाई सोलो सिकोआ भी फैमिली के साथ मस्ती करते हुए दिखे हैं।

आप यह बेहतरीन वीडियो यहां देख सकते हैं:

Ad

जिमी उसो की पत्नी और पूर्व WWE विमेंस चैंपियन नेओमी (ट्रिनिटी फाटू) ने भी इस इवेंट की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया में शेयर की थी। हालांकि, नेओमी ने ब्लडलाइन में चल रही स्टोरीलाइन को ध्यान में रखते हुए जे उसो और सोलो सिकोआ की फोटो को ब्लर कर दिया था।

टॉप WWE सुपरस्टार ने Jey Uso को दिया बड़ा ऑफर

कुछ ही हफ्ते पहले जे उसो ने WWE छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। हाल ही में मौजूदा नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पूर्व टैग टीम चैंपियन को अपना जजमेंट डे ग्रुप जॉइन करने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा,

"मैं जे उसो को समझता हूं। जे को जजमेंट डे जॉइन करना चाहिए। (उन्हें अपने कपड़ों को लाल से पर्पल में बदलना होगा।) वो अपनी सभी सफेद पैंट्स रख सकते हैं लेकिन उनके पॉम के पेड़ को थोड़ा पर्पल और काला करना होगा और मेरे हिसाब से यह बिल्कुल परफेक्ट होगा। वो ग्रुप में अच्छे से फिट होते हैं। (उन्हें एक नया परिवार मिल जाएगा।) अब उन्हें अकेले नहीं रहना चाहिए।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications