WWE SmackDown में Roman Reigns के ऊपर कहर ढाने के बाद Jey Uso की प्रतिक्रिया आई सामने, अपने भाई को भी दिया खास संदेश

Pankaj
WWE SmackDown में मचा था घमासान
WWE SmackDown में मचा था घमासान

Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते बहुत बवाल मचा। पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने द उसोज़ (The Usos) की हालत खराब की। इसके बाद मेन इवेंट में जे उसो ने रेंस और सिकोआ की हालत खराब कर उन्हें टाइटल के लिए चुनौती पेश की। अब इस पूरे एक्शन पर जे उसो (Jey Uso) की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

SmackDown में की शुरूआत में इस हफ्ते द ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट हुआ था। 40 मिनट के इस सैगमेंट में बहुत कुछ देखने मिला। पॉल हेमन, द उसोज़ और रोमन रेंस ने अपनी बात रखी। रेंस ने चालाकी दिखाते हुए जे उसो को लो ब्लो मार दिया था। इसके बाद उन्होंने सिकोआ के साथ मिलकर जे और जिमी की हालत खराब कर दी। जिमी को एंबुलेंस से बाहर ले जाया गया।

खैर मेन इवेंट में भी रेंस का सैगमेंट हुआ। जे ने फैंस के बीच से एंट्री की। उन्होंने रेंस और सिकोआ के ऊपर चेयर से जबरदस्त अटैक किया। इसके बाद रेंस को टाइटल मैच के लिए वन-ऑन-वन मैच की चुनौती दी।

जे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और जिमी की एक खास तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने साथ ही साथ अपने भाई को तीन शब्दों का संदेश भेजा। उन्होंने कैप्शन में "I GOT U" लिखा।

Ad

क्या WWE में रोमन रेंस की बादशाहत जे उसो खत्म करेंगे?

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच अब पक्का लग रहा है। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। अगर ये मुकाबला हुआ तो फिर बहुत मजा आएगा। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ऊपर हो गए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जे उसो उनकी बादशाहत खत्म कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। आने वाले कुछ हफ्ते अब और भी मजेदार होंगे। इनकी राइवलरी में आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा। रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications