Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की करीब साढ़े 3 सालों तक चली पिन ना होने की ऐतिहासिक स्ट्रीक का अंत कर दिया था। अब उस धमाकेदार जीत के बाद जे उसो ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।WWE में ट्राइबल चीफ की स्ट्रीक 1294 दिनों तक चली, जिसे तोड़ने के बाद जे उसो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा:"मैंने सोचा और महसूस किया कि हमने क्या किया है, हमने क्या कर दिखाया है और आगे क्या होने वाला है। We the Ones।" View this post on Instagram Instagram Postआपको याद दिला दें कि द ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच में Roman Reigns ने सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर द उसोज़ का सामना किया था। उनका मैच आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक चला, जिसमें जे और जिमी उसो ने अपने भाइयों को हराने में सफलता पाई थी।WWE SummerSlam में हो सकता है Roman Reigns और Jey Uso का मैचकाफी संख्या में रेसलिंग दिग्गज और एक्सपर्ट्स, द ब्लडलाइन के एंगल को इतिहास की सबसे बेस्ट स्टोरीलाइंस में से एक बता चुके हैं। इस स्टोरीलाइन की शुरुआत तब हुई जब 2020 में वापसी के बाद Roman Reigns ने जे उसो को टारगेट किया था और उसके बाद जिमी उसो भी इस एंगल भी शामिल हुए थे।चूंकि Money in the Bank में जे उसो ने रोमन को पिन किया था, इसलिए उम्मीद की जाने लगी है कि SummerSlam 2023 में उनकी वन-ऑन-वन भिड़ंत हो सकती है। ये मुकाबला इसलिए भी कोई चौंकाने वाला विषय नहीं होगा क्योंकि ब्लडलाइन के एंगल की शुरुआत Roman Reigns और जे उसो ने ही की थी।इस संभावित मैच पर चर्चा करते हुए दिग्गज रेसलर मार्क हेनरी ने कहा:"जे उसो को रोमन रेंस के खिलाफ जीत नहीं मिल सकती। मैं ऐसी स्थिति में हमेशा ब्रॉक लैसनर टेस्ट करता हूं। क्या कोई विशेष रेसलर लैसनर को सिंगल्स मैच में हरा सकता है? रोमन ने ऐसा किया है, क्या कोई अन्य रेसलर ऐसा कर सकता है। कोडी रोड्स ने ऐसा किया है। अगर आप ब्रॉक जैसे मॉन्स्टर के खिलाफ मैच में अच्छा कर सकते हैं, तभी आपको रोमन के खिलाफ जीत दिए जाने पर विचार किया जा सकता है।"WRKD Wrestling@WRKDWrestlingRoman Reigns is scheduled to defend his Undisputed WWE Universal championship against Jey Uso at SummerSlam.82396Roman Reigns is scheduled to defend his Undisputed WWE Universal championship against Jey Uso at SummerSlam. https://t.co/Mflwm0QuxjWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।