WWE SmackDown में Jey Uso ने Roman Reigns का कैरेक्टर ब्रेक करते हुए उन्हें हंसने पर किया मजबूर, जानिए ऐसा क्या हुआ?

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ शानदार सैगमेंट
WWE SmackDown में हुआ शानदार सैगमेंट

SmackDown: WWE SmackDown का मेन इवेंट इस हफ्ते शानदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) का आमना-सामना हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रोमो कट किया। समरस्लैम (SummerSlam) 2023 के लिए दोनों के बीच मैच का ऐलान भी कर दिया गया है।

Ad

जे उसो ने WWE SmackDown में अपने सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस के कैरेक्टर को तोड़ने का काम किया। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने ट्राइबल कॉम्बैट के नियमों को समझाते हुए कहा कि वो ट्राइबल चीफ को फैंस के चप्पल से भी मार सकते हैं। इससे रेंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

रेंस ने मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, जे ने उसे पकड़ कर फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मैच को ऑफिशियल बनाने के लिए किसी कॉन्ट्रैक्ट की आवश्यकता नहीं है। जे ने कहा कि वो SummerSlam 2023 में ट्राइबल कॉम्बैट में हिसाब बराबर कर लेंगे।

Ad

यह मैच सिर्फ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नहीं होगा बल्कि रेंस का ट्राइबल चीफ का पद भी दांव पर लगेगा। इसके अलावा, इसे पारंपरिक नियमों के तहत नहीं लड़ा जाएगा, लेकिन इसमें कोई no-disqualification की शर्त नहीं होगी।

SmackDown के एपिसोड में जे उसो के ऊपर समोअन स्पाइक सोलो सिकोआ लगाने वाले थे लेकिन रेंस ने उन्हें पकड़ लिया। इसका फायदा जे उसो ने उठाया और सिकोआ को सुपरकिक मार दी। ये देखकर रेंस भी गुस्सा हो गए थे। अब इस राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आ रहा है। आगे जाकर बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

SummerSlam में होने वाले इस मैच में कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज भी प्लान किया होगा। जिमी उसो की वापसी के बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वो भी SummerSlam में आकर जे उसो का साथ दे सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत ही मजेदार होंगे। रेंस को इस बार जे से कड़ी चुनौती मिलेगी। जे एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। फैंस भी उन्हें खास अंदाज में चीयर कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार रेंस की बादशाहत को वो खत्म कर सकते हैं।igns.

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications