WWE SmackDown में बवाल मचाने और Roman Reigns के साथियों की हालत खराब करने के बाद Jey Uso की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई

..
पूर्व टैग टीम चैंपियन हैं जे उसो
WWE में इस समय दिख रहा है Jey Uso का दबदबा

Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) एक बार फिर से रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ खड़े हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में उन्होंने मौजूदा द ब्लडलाइन (The BloodLine) मेंबर्स पर हमला किया था। हाल ही में पूर्व चैंपियन ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किया है।

Ad

हालिया ब्लू ब्रांड शो में जे उसो ने अपनी भाई जिमी उसो को लेकर एक बहुत भावुक प्रोमो दिया था। इसके बाद पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ने दखल दिया था। थोड़ी देर बाद जे और सोलो के बीच हाथापाई होने लगी। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने अपने छोटे भाई की धुनाई की और अंत में पॉल हेमन को सुपरकिक लगाकर धराशाई कर दिया। Roman Reigns के साथियों की हालत खराब करने के बाद इंस्टाग्राम पर जे उसो ने SmackDown के शो की फोटो शेयर करते हुए जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।

"ईमानदारी रॉयल्टी पर भारी"

आप यह इंस्टाग्राम पोस्ट को यहां देख सकते हैं

Ad

जे उसो ने SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी है। हालांकि, यह मैच अभी ऑफिशियल नही हुआ है। एक हफ्ते पहले रेंस और सोलो ने जिमी उसो पर जबरदस्त हमला कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें टीवी प्रोग्रामिंग से दूर होना पड़ा था।

WWE दिग्गज ने The BloodLine सैगमेंट की जमकर तारीफ की

Money in the Bank 2023 के बाद हुए SmackDown में रोमन रेंस को ट्रायल पर रखा गया था। इस दौरान ट्राइबल चीफ और जे उसो के बीच बेहतरीन सैगमेंट देखने मिला था। Sportskeeda Wrestling के SmackTalk शो में बात करते हुए WWE दिग्गज डच मेंटल ने जे उसो की तारीफ करते हुए कहा,

"मुझे पता था कि कुछ ऐसा ही होने वाला है, लेकिन मैंने मन में एक बार को सोचा कि वो यह सब जे को दे सकते हैं। यह बड़ी चीज थी। हालांकि, वो (रेंस) यह सब उनसे (जे) कभी भी वापस ले सकते हैं क्योंकि वो चीफ हैं। जब रेंस के आंख में आंसू थे, वह बहुत ही रोचक था।"

अब देखना होगा कि रोमन कब जे उसो के SummerSlam चैलेंज को स्वीकार करते हैं। जल्द हीे फैंस को जे उसो vs रोमन रेंस के बीच तीसरा मुकाबला देखने मिल सकता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications