"वो काफी चीटिंग करते हैं"- The Bloodline के सदस्य ने दुश्मनों को लेकर दी प्रतिक्रिया, लगाया बड़ा आरोप

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने चैंपियंस पर साधा निशाना
WWE सुपरस्टार ने चैंपियंस पर साधा निशाना

Jey Uso & The Bloodline: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने एक जबरदस्त ट्रिक परफॉर्म करके जे उसो (Jey Uso) को रिंगसाइड से बैकस्टेज भेजा था। बाद में मैट रिडल (Matt Riddle) को जिमी उसो (Jimmy Uso) पर एक बड़ी जीत मिली थी। इसी चीज़ को लेकर अब जे उसो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जे उसो ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने यहां केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन पर निशाना साधा। उन्होंने मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस पर चीटिंग के आरोप लगाए। साथ ही तस्वीर में उनका अजीब रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। जे ने अपनी स्टोरी में ओवेंस और ज़ेन पर आरोप लगाते हुए लिखा,

"वो काफी ज्यादा चीटिंग करते हैं।"

आप नीचे जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

WWE Raw में The Bloodline के सदस्य की चीटिंग से हुई थी हार

Raw के एपिसोड में जिमी उसो का मैट रिडल के खिलाफ एक सिंगल्स मैच देखने को मिला। यहां सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर काफी ज्यादा प्रभावित किया। मैच में एक समय आया, जब टैग टीम चैंपियंस ने शानदार ट्रिक का उपयोग किया। दरअसल, सैमी ज़ेन ने ज़मीन पर चेयर मारी और केविन ओवेंस एक्टिंग करके नीचे गिर गए।

इसी बीच सैमी ने जे उसो के हाथ में चेयर दी और रेफरी को आवाज दी। रेफरी ने जे के हाथ में चेयर देखी और उन्हें लगा कि केविन पर ब्लडलाइन के सदस्य ने हमला किया है। इसी वजह से उन्होंने जे को बैकस्टेज भेज दिया। मैच जारी रहा और जिमी ने अकेले दम पर चीज़ें संभालने की कोशिश की।

अंत में सैमी ज़ेन ने रेफरी का ध्यान भटकाया और इसका फायदा केविन ओवेंस ने उठाया। उन्होंने रोमन रेंस के भाई पर हमला कर दिया। मैट रिडल ने जिमी पर अपना फिनिशर ब्रोडेरेक लगाया और पिन करके एक बड़ी जीत दर्ज की। अमूमन केविन और सैमी इस तरह के माइंडगेम्स नहीं खेलते हैं और चीटिंग भी नहीं करते हैं। हालांकि, Raw में उनका इस तरह का रूप देखने को मिलना शानदार चीज़ रही।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।