WWE SmackDown में अपने छोटे भाई की धुनाई करने के बाद फेमस Superstar का दिल छू लेने वाला रिएक्शन आया सामने

..
सोलो सिकोआ (बाएं) और जे उसो (दायें)
WWE स्टार जे उसो ने सोलो सिकोआ को लेकर प्रतिक्रिया दी

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के पिछले हफ्ते के एपिसोड में द ब्लडलाइन (The BloodLine) में चल रहा सिविल वॉर और ज्यादा खतरनाक हो गया। जे उसो (Jey Uso) ने शो के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की जमकर धुनाई की थी। इसके बाद पूर्व टैग टीम चैंपियन का अपने भाई के लिए दिल छू लेने वाला रिएक्शन सामने आया है।

Ad

पिछले हफ्ते हुए ब्लू ब्रांड एपिसोड में द उसोज़ ने Money in the Bank में मिली हार के लिए रोमन रेंस को ट्रायल पर रखा था। ट्राइबल चीफ ने बहुत ही चतुराई दिखाते हुए जे उसो के सामने झुकने का नाटक किया लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने जे पर लो ब्लो लगाया था। रेंस और सोलो ने मौके का फायदा उठाकर जिमी पर खतरनाक हमला कर दिया। बाद में उन्हें एम्बुलेंस में बाहर ले जाना पड़ा था।

जे उसो ने इसका बदला शो के मेन इवेंट में लेते हुए रोमन और सोलो पर स्टील चेयर से जबरदस्त हमला कर दिया। इस दौरान रोमन भाग निकले लेकिन जे ने सोलो को कई चेयर शॉट मारे थे। इसके बाद जे उसो ने SummerSlam 2023 में हेड ऑफ द टेबल को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी।

WWE ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों भाइयों के बीच हुए हाथापाई की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि निश्चित ही जे उसो को सोलो सिकोआ की धुनाई में मज़ा आया होगा। इसके जवाब में पूर्व टैग आईसी चैंपियन ने दिल छू लेने वाला कमेंट करते हुए कहा,

"नहीं! यह अच्छा नहीं था।"
Ad

WWE Money in the Bank में अपने भाइयों के खिलाफ लड़ने के बाद Roman Reigns के साथी Solo Sikoa ने दिया था दिलचस्प मैसेज

ब्लडलाइन में चल रहे सिविल वॉर में जहां रोमन रेंस के साथ सोलो सिकोआ हैं, वहीं द उसोज़ इस टॉप फैक्शन के साथ अब नहीं हैं। Money in the Bank में ट्राइबल चीफ को 1294 दिन बाद जे उसो ने पिन किया था। सोलो सिकोआ ने अपने भाइयों के खिलाफ हुए मैच के बाद दिलचस्प मैसेज सोशल मीडिया में शेयर किया था। उन्होंने कहा,

"मैच के पहले और बाद में बहुत सारी भावनाएं थीं। मैं इस बात का शुक्रगुजार हूं और बहुत खुश हूं कि मैंने परिवार के लिए किया। यह मेरा WrestleMania मोमेंट था। इसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications