WWE Raw में The Bloodline की हालत खराब होने के बाद Roman Reigns के भाई की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE Raw का मेन इवेंट इस हफ्ते जबरदस्त रहा। केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच सिंगल्स मैच हुआ। सिकोआ ने जीत हासिल की। मुकाबले के बाद भी बहुत घमासान देखने को मिला।

Ad

द ब्लडलाइन के ऊपर सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, मैट रिडल भारी पड़े। दरअसल मैच के अंत में जे उसो ने केविन को जबरदस्त किक मारी। इसका फायदा सिकोआ ने उठाया और समोअन स्पाइक देकर केविन को हरा दिया। मैच के बाद द उसोज़ ने ओवेंस के ऊपर हमला किया। उन्हें बचाने बैकस्टेज से सैमी और रिडल आए। अंत में सैमी, रिडल और केविन ओवेंस का जलवा देखने को मिला। जैसे-तैसे द उसोज़ और सिकोआ ने अपने आपको बचाया।

खैर अब जे उसो की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। जे ने जिमी और सोलो के साथ तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में Lions Out लिखा।

Ad

अब ये राइवलरी मजेदार हो गई है। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में मैट रिडल ने वापसी की थी। इसके बाद ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन और जे उसो का मैच हुआ था। सैमी को हार का सामना करना पड़ा था। सैमी को बचाने फिर रिडल ने एंट्री की थी। अब ये बात क्लियर हो गई है कि सैमी और केविन के साथ रिडल काम करेंगे। फैंस को इस फ्यूड में बहुत मजा आएगा।

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने हासिल की थी जीत

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। वहीं सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद केविन और सैमी दोनों को सिंगल्स मैच में हार का सामना करना पड़ा। ये अच्छी बात नहीं है। आगे जाकर इन दोनों को नुकसान हो सकता है। फैंस को भी ये बात अच्छी नहीं लगी होगी। मैट रिडल के ऊपर सभी की नजरें अब होंगी। लंबे समय बाद उन्होंने वापसी की है। वो किस अंदाज में काम करेंगे ये देखना होगा। ज़ेन और ओवेंस का टाइटल रन भी अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications