WWE SmackDown में Roman Reigns के ऊपर अटैक करने के बाद Jey Uso ने ट्वीट करते हुए साधा निशाना

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ था जबरदस्त सैगमेंट
WWE SmackDown में हुआ था जबरदस्त सैगमेंट

Roman Reigns: जे उसो (Jey Uso) ने WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) पर हमला करने के बाद सोशल मीडिया पर निशाना साधा।

Ad

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत बवाल इस बार देखने को मिला। जे उसो ने अपना फैसला सुनाया कि वो रोमन रेंस के साथ रहेंगे या जिमी उसो के साथ। ये सैगमेंट बहुत लंबा था। रोमन ने जे को जिमी के खिलाफ बहुत भड़काया। कई बार लगा कि जे ऐलान कर देंगे कि वो रोमन के साथ रहेंगे। अंत में जे ने सभी को चौंकाते हुए रेंस को सुपरकिक मार दी। इसके बाद जिमी और जे ने सोलो सिकोआ को भी धराशाई कर दिया। रेंस ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन उसोज़ ने उन्हें डबल सुपरकिक मार दी।

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जे ने अब रोमन रेंस का मजाक बनाया है।

Ad

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns की जीत होगी?

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होगा। रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। कंपनी ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस मुकाबले में भी बहुत एक्शन देखने को मिलेगा। इस स्टोरी को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। फैंस को बड़े सरप्राइज आने वाले कुछ हफ्तों में मिल सकते हैं।

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की सभी तारीफ कर रहे हैं। पिछले एक साल से इस स्टोरीलाइन में हर हफ्ते कुछ ना कुछ ना देखने को मिल रहा है। फैक्शन में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। पहले सैमी ज़ेन की वजह से फैंस को मजा आया। वो भी चर्चा में रहे। अब द उसोज़ कमाल का काम कर रहे हैं। WWE Money in the Bank 2023 के बाद भी इस स्टोरी को आगे बढ़ाया जा सकता है। रेंस की वजह से अन्य सुपरस्टार्स को भी फायदा हुआ। पॉल हेमन इन सभी को गाइड कर रहे हैं। द ब्लडलाइन की सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ अभी तक रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications