WWE दिग्गज Roman Reigns की गैरमौजूदगी में Paul Heyman को सुपरकिक मारकर किया गया धराशाई, Solo Sikoa पर भी ढाया कहर

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट
WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट

Jey Uso: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन आगे बढ़ी थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जे उसो (Jey Uso) का सैगमेंट हुआ और वहां पर भी बवाल देखने को मिला।

Ad

पिछले हफ्ते रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने उसोज़ के ऊपर अटैक किया था। जिमी उसो को एंबुलेंस से ले जाया गया था। जे ने इस बार जिमी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात रखी। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर सभी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने फिर रोमन रेंस, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ को लेकर अपनी बात रखी। जे ने कहा कि रेंस असली ट्राइबल चीफ नहीं है।

इसके बाद पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ने एंट्री की। हेमन ने अपनी बात रखी और सभी चीजों का जिम्मेदार जे उसो को बताया। हेमन ने जे के ऊपर कुछ कड़े आरोप लगाए। कुछ ऐसी ही बात सिकोआ ने भी कही। कुछ देर बात होने के बाद जे और सोलो सिकोआ ने एक-दूसरे पर हमला कर करना शुरू कर दिया।

जे ने सोलो को रिंग से बाहर फेंक दिया था, यह देखकर पॉल हेमन की हालत खराब हो गई थी। हालांकि सोलो ने फिर पीछे से जे पर अटैक किया। जे ने भी वापसी की और सोलो को पंच मारे। पॉल हेमन चेयर लेकर रिंग में आए लेकिन जे ने उन्हें सुपरकिक मार दी। इसके बाद जे ने सिकोआ पर रिंग के बाहर सुसाइड डाइव लगाई। जे को फैंस ने जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। इस सैगमेंट में फैंस को बहुत मजा आया।

Ad

WWE SummerSlam 2023 के लिए Roman Reigns के मैच का जल्द होगा ऐलान

पिछले हफ्ते जे उसो ने रोमन रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती भी पेश की थी। दोनों के बीच SummerSlam 2023 में अब मैच पक्का लग रहा है। जल्द ही इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। अगले हफ्ते रोमन रेंस भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र आएंगे। जे उसो को लेकर उनका अगला कदम क्या होगा इस पर सभी की नजरें रहेंगी। कुछ ना कुछ नया अगले हफ्ते इनकी राइवलरी में जरूर देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications