Jey Uso: WWE SmackDown में तकरार के बाद जे उसो (Jey Uso) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को कड़ी चेतावनी दी। ऐसा ही कुछ एक दिन पहले सिकोआ ने भी किया था।द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन बहुत ही मजेदार हो गई है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मुकाबले में प्रिटी डेडली ने जे पर अटैक किया। उन्हें बचाने जिमी उसो आए। जिमी के ऊपर सोलो सिकोआ ने हमला किया। हालांकि इस बीच जे ने सोलो का हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद जिमी ने गलती से जे को किक मार दी। जिमी ने रिंगसाइड में सिकोआ को गिरा दिया। इसका फायदा थ्योरी ने उठाया और जे को पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।जिमी उसो को देखकर जे गुस्से में दिखे। हालांकि उन्होंने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो जिमी का साथ देंगे या रोमन रेंस का। जे ने अब इंस्टाग्राम पर "Don't make me get you..." लिखा। उन्होंने सिकोआ को इसके जरिए कड़ी धमकी दी है।Roman Mania@summerswetchildSeems like Jey Uso has had enough of Solo Sikoaइससे पहले ट्विटर पर सोलो सिकोआ ने भी जे के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने भी संकेत दे दिए थे कि आगे जाकर कुछ भी बवाल मच सकता है।Solo@WWESoloSikoa5321382WWE SmackDown में Roman Reigns का दिखेगा जलवाSmackdown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस नज़र आएंगे। कंपनी ने पहले ही इसका ऐलान कर दिया था। अब वो आएंगे तो ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी। जे उसो शायद बताएंगे कि वो किसकी तरफ जाएंगे। कुछ हद तक लग रहा है कि वो अंत में जिमी का साथ ही देंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है। द उसोज़ का मुकाबला रोमन रेंस और सिकोआ के साथ हो सकता है। रोमन रेंस के अगले कदम पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। वो उसोज़ को लेकर क्या फैसला लेंगे ये देखने वाली बात होगी। सोलो सिकोआ भी इस समय अलग रोल में नज़र आ रहे हैं। उनका अगला कदम भी भयानक हो सकता है।Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseSolo Sikoa & Roman Reigns vs. The Usos.I'd like to see this match.2328138WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।