WWE में Roman Reigns की बादशाहत खत्म करने वाले रेसलर का नाम आया सामने, दिग्गज ने की बहुत बड़ी भविष्यवाणी

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ऊपर हो गए। सभी के दिमाग में लंबे समय से एक ही सवाल चल रहा है कि कौन उनकी बादशाहत खत्म करेगा। कई दिग्गज इस बारे में अपनी बात रख चुके हैं। रेसलिंग दिग्गज जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने भी इस बार बड़ा बयान इस चीज को लेकर दिया है। उन्हें नहीं लगता कि रेंस को जे उसो (Jey Uso) या सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप की गद्दी से उतार पाएंगे।

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच पक्का लग रहा है। कई दिग्गजों का कहना है कि रेंस की बादशाहत जे खत्म करेंगे। WWE ने इस बात के संकेत भी दे दिए है कि आगे जाकर सिकोआ और रेंस की राइवलरी भी देखने को मिलेगी। सिकोआ को बड़ा पुश मिलना लगभग तय है।

Jim Cornette Experience पॉडकास्ट पर कॉर्नेट ने कहा,

मुझे हैरानी नहीं होगी अगर रेंस के ऊपर सोलो सिकोआ टर्न ले लें। ऐसा बहुत जल्दी होगा। सोलो का इस समय पूरी तरह टेस्ट चल रहा है। उनका कैरेक्टर भी कुछ अलग ही है। SummerSlam 2023 में रेंस और जे का मैच पक्का है और ये अच्छी बात है। सोलो और जे दोनों में से कोई भी टाइटल नहीं जीत पाएगा। ये दोनों कभी भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बनने वाले हैं। यह काम इनसे पहले कोडी रोड्स करेंगे। वो रेंस की बादशाहत को खत्म कर सकते हैं। मुझे लगता है कि सिकोआ को अभी कंपनी ने और टाइम देना चाहिए।

youtube-cover

क्या WWE WrestleMania 40 में खत्म होगी रोमन रेंस की बादशाहत?

कोडी रोड्स की राइवलरी इस समय ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है। WrestleMania 39 में कोडी और रेंस के बीच टाइटल मैच हुआ था। उस समय लगा था कि वो रेंस को हरा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब लग रहा है कि अगले साल WrestleMania 40 में वो रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम करेंगे। इस चीज के चांस बहुत लग रहे हैं। कोडी के अलावा किसी के पास इस समय यह क्षमता नज़र नहीं आ रही है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications