जिम रॉस बोले, भविष्य में फेस बन सकते हैं एजे स्टाइल्स

Ankit

पूर्व कमेंटटेर जिम रॉस ने हाल ही में JrsBBQ.com में बताया कि उनको लगता है कि आने वाले वक्त में WWE ऑफिशियल्स एजे स्टाइल्स को फेस बना सकते हैं। द फिनोमिनल एजे स्टाइल्स ने WWE में जब डेब्यू किया था तब कंपनी के सबसे जबरदस्त फेस थे। रॉयल रंबल 2016 में डेब्यू के बाद स्टाइल्स ने रैसलमेनिया 32 तक शानदार काम किया।हालांकि रैसलमेनिया में स्टाइल्स को जैरिको के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बाद से वो हील टर्न हो गए। स्टाइल्स इससे पहले न्यू जापान प्रो रैसलिंग का हिस्सा थे और उसके बाद WWE ने उनके साथ करार किया। स्टाइल्स को न्यू जापान में काफी पसंद किया था। वहीं WWE ड्राफ्ट ने स्टाइल्स को अलग मुकाम तक पहुंचाया। 2 महीने बाद ही स्टाइल्स WWE चैंपियन बन गए और स्मैकडाउन के बड़े नाम। वहीं अब पिछले हफ्ते विंस ने रॉ में एलान किया था कि शेक अप होने वाला है, जिसके चलते स्टाइल्स को भी ब्रांड से अलग होना पड़ा सकता है। अफवाहें है कि स्टाइल्स शेक अप के बाद रॉ ब्रांड में जा सकते हैं। वहीं रॉस के मुताबिक स्टाइल्स जहां भी रहेंगे वो अच्छा काम करते रहेंगे। " स्टाइल्स के काफी सारे फैंस है, स्टाइल्स को दर्शक पसंद करते हैं जिसको देखते हुए उनके लिए अच्छा प्लान बनया जाएगा। अगर स्टाइल्स को अच्छा पुश दिया गया तो फैंस को भी खुशी होगी। " पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन में स्टाइल्स और शेन मैकमैहन के बीच बातचीत हुई और संकेत दिए कि वो जल्द ही फेस बन सकते हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

अब WWE अगले हफ्ते की रॉ के लिए तैयार है क्योंकि उसमें कई शेक अप देखने को मिलेंगे, WWE सुपरस्टार एक ब्रांड से दूसरे ब्रांड में जाएंगे। कयास लगाया गया है कि स्टाइल्स और एलेक्सा ब्लिस दूसरे ब्रांड में जा सकते हैं, जबकि न्यू डे और शार्लेट को ब्लू ब्रांड में भेजा जा सकता है। बाकी की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है लेकिन देखना काफी दिलचस्प होगा कि शेक अप किस सुपरस्टार को कौन से ब्रांड में भेज देता है। अगर रॉ में स्टाइल्स आते है तो उनके ज्यादा अच्छे और शानदार मैच मिल सकते हैं। .

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications