रोंडा राउज़ी WWE में आकर बहुत बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं: जिम रॉस

पूर्व WWE कमेंटेटर जिम रॉस TMZ स्पोर्ट्स वीडियो में नजर आए। वीडियो में जिम रॉस ने पूर्व UFC विमेंस बैंटमवेट चैंपियन रोंडा राउज़ी के बारे में बात की। JR के नाम से मशहूर रॉस का मानना है कि रोंडा राउज़ी WWE में आती हैं, तो वो काफी कामयाब हो सकती हैं। रोंडा राउज़ी की WWE में आने की संभावना के बारे में बोलते हुए रॉस ने कहा, "राउज़ी का WWE में आना लगभग तय है और वो एक बड़ी सुपरस्टार बनेंगी। मुझे वो भविष्य में रैसलमेनिया का हिस्सा बनती दिखाई दे रही हैं। WWE और रोंडा राउज़ी दोनों के लिए ही एक अच्छा और शानदार मौका है।" तकनीकी रूप से देखें तो रोंडा राउज़ी रैसलमेनिया का हिस्सा बन चुकी हैं। रैसलमेनिया 31 के दौरान राउजी रिंग के बाद पहली रॉ (सीट) में बैठी हुई थीं। उन्होंने द रॉक की मदद करने के लिए रिंग में एंट्री की और ट्रिपल एच, स्टैफनी को मजा चखाया। जिम रॉस का मानना है कि रोंडा WWE रिंग में लडती हुई नजर आएंगी। राउडी के नाम से मशहूर रोंडा ने UFC 207 में फाइट लड़ी थी, जहां उन्हें पहले ही राउंड में अमैंडा न्यूनिस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। रोंडा राउजी़ कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में बहुत जाना माना नाम है और उनकी WWE में मौजूदगी विमेंस डिवीजन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकती है। रॉस को लगता है कि शायद WWE रैसलिंग की गोल्डन ऐज की तरफ बढ़ रही है। उनका इस बारे में कहा कि किसी को आगे आकर एक बड़ा सुपरस्टरा बनना पड़ेगा। अगर रोंडा WWE में आती हैं, तो वो अपना नाम बहुत बड़ा बना सकती हैं। 30 साल की रोंडा राउज़ी हाल ही में WWE के नए शो 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट के दौरान मौजूद थीं। रोंडा पूर्व UFC फाइटर होने के अलावा पहली अमेरिकी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओंलपिक खेलों में अमेरिका के लिए जूडो में मेडल जीता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications