महेंद्र सिंह धोनी को नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को पसंद करते हैं जिंदर महल

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को कौन नहीं जानता। भारतीय क्रिकेट के ये दोनोें अनमोल रत्न हैं। वहीं द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल ने WWE में भारत का झंडा लहराया है। जिंदर महल क्रिकेट को भी काफी पसंद करते है। और इसे देखने के लिए काफी उत्साहित रहते है। उन्होंने पहली बार भारत में हुए लाइव इवेंट में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान वो काफी खुश नजर आए थे। भारत की जमीन पर भिड़ने का उनका अनुभव काफी अनूठा था। जब पिछले साल जिंदर महल भारत आए थे तो उन्होंने अपने दिल की बात पूरी दुनिया को बताई थी। इस दौरान उन्होंंने ये भी बताया था कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं? महेंद्र सिंह धोनी विश्व विख्यात हैं। करोड़ों फैंस उनके पुरी दुनिया में है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की जिंदर महल के पसंदीदा क्रिकेटर धोनी नहीं है। उऩ्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम विराट कोहली को बताया। इस बात का खुलासा भी उन्होंने पिछले साल भारत में आकर किया। इसके बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में भी उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया था। उन्हें दोनोें खिलाड़ियों में से एक को चुनने के लिए कहा गया था। तो उन्होंने विराट का नाम लिया था। पिछले साल इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे विराट कोहली पसंद है, वह बहुत स्टाइलिश प्लेयर हैं। मॉर्डन डे महाराजा के नाम से मशहूर जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह देसी है।जिंदर महल ने WWE में सबसे पहले कदम 26 साल की उम्र में द ग्रेट खली के मैनेजर के तौर पर की थी। उसके बाद वो हीथ स्लेटर और ड्रू मैकइंटायर के साथ 3 mb नाम के बैंड से WWE में शामिल रहे। लेकिन वो पूरी दुनिया के सामने तब आए जब वो पिछले साल WWE चैंपियन बने। उन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इस समय भी वो रॉ ब्रांड में अपना जलवा दिखा रहे है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications