जिंदर महल ने WWE लैजेंड का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

19 सितंबर के दिन जिंदर महल ने एक और इतिहास अपने नाम कर लिया। आज के दिन जिंदर महल को WWE चैंपियन रहते हुए 120 दिन हो गए है। और उन्होंने रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। रिक फ्लेयर 2 बार यही टाइटल जीतने के बाद इतने ही दिन चैंपियन रहे थे। लेकिन अब जिंदर महल ने उनका ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जिंदर महल पहले WWE में एक जॉबर की भूमिका में थे। वो ज्यादा मैच हारते थे। लेकिन इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज देते हुए अचानक जिंदर महल WWE चैंपियन बन गए। साल 2012 में NXT चैंपियनशिप के लिए एक टूर्नामेंट में जिंदर महल का सामना फाइनल में सैथ रॉलिंस के साथ था। लेकिन जिंदर महल हार गए थे। रिक फ्लेयर ये कारनामा दो बार कर चुके है। साल 1992 में रॉयल रंबल में वो मैच जीते थे और इसके बाद 120 दिन तक ये चैंपियनशिप उनके पास रही थी। इससे पहले जब अपनी चैंपियनशिप जीती थी तो वो 77 दिन उनके पास थी। सिंतबर 1991 से जनवरी 1993 के बीच में ये सिलसिला जारी रहा था। पहले वो रैगुलर रैसलर नहीं थे। लेकिन 2003 से 2008 तक वो फिर रैगुलर रैसलर WWE के बन गए थे। मई में बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद से लगातार उन्होंने इस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। इसके बाद तीन बार वो रैंडी ऑर्टन को हरा चुके है। जबकि समरस्लैम में नाकामुरा को भी हरा दिया। अब फिर से उन्हें हैल इन ए सैल में नाकामुरा के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करना है। काफी कम दिन इस पीपीवी के लिए बचे है। इस हफ्ते उम्मीद की जा रही है की इन दोनों के बीच एक बार फिर गहमागहमी देखने को मिल सकती हैं। वैसे अगर जिंदर इस बार जीत जाते है तो फिर उनका रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल हो जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications