जिंदर महल के लिए साल 2017 काफी अच्छा गया था लेकिन साल 2018 में पता नहीं उनके साथ क्या हो रहा है। रैसलमेनिया 34 के बडे़ मंच में उन्होंने रुसेव, रैंडी ऑर्टन और बॉबी रूड को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। फैंस ने सोचा था कि अब फिर से जिंदर कुछ दिनों तक इस चैंपियनशिप पर राज करेंगे लेकिन हो कुछ उल्टा ही गया।
रॉ में आज सुपरस्टार शेकअप हुआ। कर्ट एंगल ने पहले सुपरस्टार के तौर पर जिंदर महल का नाम लिया। जिंदर महल रॉ में आए। वो अपने आप को कुछ ज्यादा ही दिखाने की कोशिश कर रहे थे। इतने में कर्ट एंगल ने भी अपना दांव खेल दिया। उन्होंने यूएस चैंपियनशिप उसी वक्त डिफेंड करने की चुनौती दे डाली। जैफ हार्डी उनके खिलाफ लड़ने आए। मैच की शुरूआत काफी अच्छी हुई। और लगभग दस मिनट तक ये मैच चला। इस दौरान जिंदर महल कई बार जैफ हार्डी पर भारी पड़ते हुए नजर आए। लेकिन अंत में सभी लोग चौंक गए। जिंदर महल ये चैंपियनशिप मैच हार गए। खुद जिंदर महल को भरोसा नहीं हो रहा था।
The CELEBRATION is ????? for NEW #USChampion @JEFFHARDYBRAND! #RAW pic.twitter.com/MnIBaHHDKE
— WWE Universe (@WWEUniverse) April 17, 2018
Talk about a SHAKE UP!!!
Congratulations to your NEW #USChampion, @JEFFHARDYBRAND!!!!!! #AndNew #RAW #SuperstarShakeup pic.twitter.com/TNALFWkyDd — WWE (@WWE) April 17, 2018
#GrandSlamHardy!@JEFFHARDYBRAND delivers a #SwantonBomb to @JinderMahal to capture his first #USTitle on #RAW! pic.twitter.com/Qk4QNyK035
— WWE (@WWE) April 17, 2018