WWE लाइव इवेंट के समय बैकस्टेज UFC चैंपियन से मिले जिंदर महल

WWE स्मैकडाउन लाइव रॉस्टर अपने लाइव इवेंट्स के लिए हवाई में हैं। होनोलुलु हाउस शो पर बैकस्टेज WWE चैंपियन जिंदर महल की मुलाकात हवाई में रहने वाले UFC फैदरवेट चैंपियन मैक्स होलोवे से हुई। WWE इस समय अपने स्मैकडाउन लाइव रॉस्टर के साथ हवाई के दौरे पर गयी है। वहीं मैक्स होलोवे हवाई के ही रहने वाले हैं। करीब एक साल पहले ब्रैंड के अलग होने से पहले WWE हवाई के दौरे थी। उस समय ड्रीम मैच को लेकर ये अफवाहें थी की शिंस्के नाकामुरा का सामना जॉन सीना से और केविन ओवन्स की भिड़ंत ब्रॉक लैसनर से होगा। हालांकि उस समय ये मैचेस नहीं हो पाए। लेकिन कुछ हफ़्तों पहले शिंस्के नाकामुरा ने जॉन सीना को हराया तो वहीं MSG के हाउस शो पर ब्रॉक लैसनर ने केविन ओवन्स को पूरी तरह से तबाह कर दिया। WWE चैंपियन जिन्दर महल ने सिंह ब्रदर्स के साथ इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो सब UFC फैदरवेट चैंपियन मैक्स होलोवे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Ad

The #ModernDayMaharaja and YOUR #WWEChampion with @ufc Featherweight Champion @blessedmma at #wwehonolulu

A post shared by The Maharaja (@jindermahal) on

कई बड़े UFC फाइटर्स WWE के प्रसंशक हैं और ऐसा देखकर काफी खुशी होती है। हालांकि MMA फैंस की WWE को लेकर हमेशा से शिकायत रही है की ये एक "नकली" शो है और इसके नतीजे पहले से तय रहते हैं। लेकिन UFC के बड़े फाइटर्स जैसे मैक्स होलोवे, डैनियल कॉर्मियर और रोंडा राउजी इसके बड़े प्रसंशक हैं। जिन्दर महल, शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ हैल इन ए शैल मैच में अपना WWE चैंपियनशिप बचाने उतरेंगे तो वहीं इस साल मैक्स होलोवे अपना खिताब बचाएंगे। उनका मुकाबला शायद फ्रेंकी एडगर से हो सकता है। दो बड़े चैंपियंस को एक साथ देखकर ख़ुशी होती है। जहां दर्शक मैक्स होलोवे का वही रूप जारी रहते देखना पसंद करेंगे तो हैल इन ए शैल पर नाकामुरा के जीत की उम्मीद कर रहे होंगे। लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications