WWE चैंपियन जिंदर महल अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पूरी दुनिया उनको जानती है। क्योंकि उन्होंने इस साल का ही ऐसा किया है। एक जॉबर्स से अचानक WWE चैंपियन बनकर उन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। जिंदर महल भारतीय मूल के रैसलर है। और वो हमेशा इसकी भारतीयों को धन्यवाद भी देते रहते है। इस बार भी कुछ एेसा ही हुआ है। इस साल आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता है। मुंबई इंडियंस ने जिंदर महल को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने जिंदर महल को उऩके नाम की जर्सी गिफ्ट की है। इससे पहले 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE के सीओओ ट्रिपल एच ने हाल ही में 2017 इंडियन प्रीमियर लीग की विजेता टीम मुंबई को WWE चैंपियनशिप की बैल्ट भेजी थी। इस बैल्ट में दोनों तरह मुंबई इंडियंस को लोगो लगा हुआ था। मुंबई इंडियस ने इस साल तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। .@MIPaltan @ImRo45 as promised, the @WWE Title is on its way... Congratulations! @WWEIndia pic.twitter.com/Zkq3bSmPah — Triple H (@TripleH) July 13, 2017 अप्रैल में हुए रैसलमेनिया 33 में अंतिम बार ट्रिपल एच WWE में नजर आए थे। ट्रिपल एच ने बैल्ट की फोटो ट्वीट करते हुए संदेश दिया था और मुंबई इंडियंस को बधाई दी थी। जिंदर महल ने इस गिफ्ट को मिलने के बाद काफी खुशी जताई है। जिंदर महल ने कहा की मुझे बड़ा ही गर्व महसूस हो रहा है इस जर्सी को पहन कर। और उन्होंने क्रिकेट मेरी जान कह कर खुशी जताई। इस साल मई 23 को IPL के 10वें संस्करण का अंत हुआ। फाइनल में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुणे सुपरजाइंट को हराया था। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। इसके बाद मुंबई ने इतिहास रच लिया और तीसरी बार इस खिताब को जीतने वाली टीम बन गई।